बदल गया है बिहार, अब प्रशंसा करते हैं लोग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2019 3:00 AM (IST)
विज्ञापन

पितृपक्ष मेले के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री गया : शनिवार को पितृपक्ष मेला के समापन समारोह में पहुंचे शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने पितृपक्ष मेला महासंगम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व गया नगर निगम के साथ स्थानीय नागरिकों, पंडा समाज व स्वयंसेवी संस्थाओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
पितृपक्ष मेले के समापन पर बोले शिक्षा मंत्री
गया : शनिवार को पितृपक्ष मेला के समापन समारोह में पहुंचे शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा ने पितृपक्ष मेला महासंगम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व गया नगर निगम के साथ स्थानीय नागरिकों, पंडा समाज व स्वयंसेवी संस्थाओं को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि लगातार 17 दिनों तक देश-विदेश से आने वाले लाखों तीर्थयात्रियों द्वारा गया में पिंडदान किया गया व सभी ने यहां की व्यवस्था की प्रशंसा की.
उन्होंने डीएम अभिषेक सिंह के कुशल नेतृत्व की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि उनकी मेहनत एवं कुशल नेतृत्व के कारण यह मेला सफल रहा. उन्होंने एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स एंड गाइड की भी प्रशंसा की. मंत्रभ् ने कहा कि जिस तरह से मेला के दौरान साफ-सफाई, स्वास्थ्य, विधि व्यवस्था, आवागमन, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था की गयी वह तारीफ के काबिल है.
उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन की भी प्रशंसा की और कहा कि बिहार बदल चुका है. यहां आने वाले लोग अब बिहार की तारीफ करते हैं. अब यहां सामाजिक न्याय के साथ विकास हो रहा है. उन्होंने जल जीवन हरियाली योजना को सफल बनाने के लिए भी लोगों से अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




