चिकित्सा विभाग की 10 फाॅगिंग मशीनों में दो ठीक, बाकी खराब
Updated at : 16 Sep 2019 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

गया : संवास सदन समिति गया के सभाकक्ष में डीएम अभिषेक सिंह व वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला व्यवस्था की दैनिक समीक्षा की. सभी जोनल दंडाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारियों से एक-एक कर उनके क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली. जिन्होंने भी कुछ कमी बतायी उसे संबंधित पदाधिकारी को […]
विज्ञापन
गया : संवास सदन समिति गया के सभाकक्ष में डीएम अभिषेक सिंह व वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में पितृपक्ष मेला व्यवस्था की दैनिक समीक्षा की. सभी जोनल दंडाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारियों से एक-एक कर उनके क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली. जिन्होंने भी कुछ कमी बतायी उसे संबंधित पदाधिकारी को निराकरण करने का निर्देश दिया.
जिला पंचायती राज पदाधिकारी सह पर्यटन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को सुझाव प्राप्त स्थलों पर यथाशीघ्र पंडाल का निर्माण करवाने का निर्देश दिया गया.
अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात को रामसागर रोड में यातायात चालू करने के लिए गजाधर लाल त्रिपाठी के साथ स्पॉट निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. चिकित्सा विभाग से मिली पांच फागिंग मशीनों में दो ही चालू हालत में पाये जाने के संबंध में उपायुक्त गया नगर निगम ने बताया कि उन्हें चिकित्सा विभाग द्वारा पांच ही फॉगिंग मशीन उपलब्ध करायी गयी हैं जिनमें दो ही चालू हालत में हैं
जबकि चिकित्सा विभाग के पास 10 फॉगिंग मशीन हैं. उपायुक्त ने बताया कि पांच फॉगिंगमशीन खराब है. जिलाधिकारी ने इसके लिए डॉक्टर इस्तामूल हक का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण की मांग की है.
प्रतिनियुक्त खाद्य निरीक्षकों ने बताया कि आज उनके द्वारा 44 दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच की गयी है. जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी से संचालित निःशुल्क ई-रिक्शा के संबंध में भी जवाब-तलब किया. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि निःशुल्क ई रिक्शा चालक अपने बैनर को हटा करके यात्री बैठा कर उनसे शुल्क की वसूली कर रहे हैं.
इसकी जांच करवाने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर से ई-रिक्शा को कम कर अन्य स्थलों पर लगाने का निर्देश दिया गया. जिन आवासन स्थलों पर प्रकाश व जल की कमी पायी गयी वहां पीएचइडी व विद्युत के कार्यपालक अभियंता को व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया.
कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल ने बताया कि गया खेल परिसर और अधिक प्रकाश व टेंट की आवश्यकता है. जिलाधिकारी ने पर्यटन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत शहरी को व्यवस्था करने का निर्देश दिया. बैठक के बाद डीएम व वरीय पुलिस अधीक्षक वरीय पदाधिकारियों के साथ विष्णुपद मंदिर का मुआयना किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




