लोन नहीं लौटाने पर बैंककर्मियों ने गंधार पहाड़ी के पास पेट्रोलपंप को किया सील
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मानपुर : गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर गंधार पहाड़ी के पास रवि पुष्प पेट्रोलपंप को कर्ज नहीं लौटाने पर सील कर दिया गया. पंप को सील करने आये सिंडिकेट बैंक के प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि रवि पुष्प पेट्रोलपंप के निदेशक ने बैंक से 40 लाख रुपये लोन लिया था. पंप के मालिक पिछले कई […]
विज्ञापन
मानपुर : गया-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर गंधार पहाड़ी के पास रवि पुष्प पेट्रोलपंप को कर्ज नहीं लौटाने पर सील कर दिया गया. पंप को सील करने आये सिंडिकेट बैंक के प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि रवि पुष्प पेट्रोलपंप के निदेशक ने बैंक से 40 लाख रुपये लोन लिया था. पंप के मालिक पिछले कई सालों से किस्त नहीं दी.
इस स्थिति में उनके खाते का एनपीए कर दिया गया. इसके बाद लोन वसूली के लिए दबाव बनाया. घर व पंप पर नोटिस दिया गया पर पंप मालिक पैसा लौटाने को तैयार नहीं है. इस परिस्थिति में पंप को सील करते हुए पंप को नीलाम किया जायेगा. इस मौके पर दंडाधिकारी सह अंचल निरीक्षक गोपाल दास, बैंक कर्मी मनीष कुमार, दीपक कुमार, निवास कुमार के अलावा मुफस्सिल थाने के पुलिस बल मौजूद रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










