बिहार में सबसे गर्म रहा गया, पारा 45.6 डिग्री
Updated at : 11 Jun 2019 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

गया : न सिर्फ इस महीने, बल्कि इस वर्ष में गया का अधिकतम तापमान सोमवार को राज्य भर में सबसे अधिक रहा. यानी इस वर्ष का सबसे हॉट डे रहा, जब गया का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. दिन भर हीट वेव चली. धरती गर्म तवे से […]
विज्ञापन
गया : न सिर्फ इस महीने, बल्कि इस वर्ष में गया का अधिकतम तापमान सोमवार को राज्य भर में सबसे अधिक रहा. यानी इस वर्ष का सबसे हॉट डे रहा, जब गया का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
दिन भर हीट वेव चली. धरती गर्म तवे से भी ज्यादा गर्म हो गयी. देर शाम थोड़ी तेज हवा चली, जिससे हल्की राहत मिली. लेकिन, फिर बेचैनी बढ़ गयी. दिन भर ऊमस रही. रविवार को गया का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस था. रविवार की तुलना में सोमवार को 0.7 डिग्री तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी.
राज्य के प्रमुख शहरों के तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
गया 45.6 28.8
पटना 41.2 30.2
छपरा 40.4 27.4
भागलपुर 38.2 29.4
मुजफ्फरपुर 36.0 28.1
पूर्णिया 34.4 26.0
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




