तीन डिग्री लुढ़का पारा गर्मी से मिली थाेड़ी राहत

गया : करीब 20 दिनाें बाद गयावासियाें काे शनिवार काे राहत मिली, जब दिन में धूप-छांव के बीच गर्मी की ताप थाेड़ी कम रही. अधिकतम तापमान भी शुक्रवार की तुलना में तीन डिग्री लुढ़क कर अधिकतम 40.4 डिग्री व न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. शुक्रवार काे गया का अधिकतम पारा 43.2 डिग्री व […]
गया : करीब 20 दिनाें बाद गयावासियाें काे शनिवार काे राहत मिली, जब दिन में धूप-छांव के बीच गर्मी की ताप थाेड़ी कम रही. अधिकतम तापमान भी शुक्रवार की तुलना में तीन डिग्री लुढ़क कर अधिकतम 40.4 डिग्री व न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया.
शुक्रवार काे गया का अधिकतम पारा 43.2 डिग्री व न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुवार काे अधिकतम 43.6 डिग्री व न्यूनतम 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा था. शनिवार काे ज्यादा कड़ी नहीं थी. लू का भी प्रकाेप नहीं महसूस किया गया. दाेपहर में स्थिति राेज की तरह थी, पर दिन के ढाई बजे के बाद माैसम थाेड़ा खुशनुमा हुआ.
पारा गिरने के बाद गर्मी से परेशान लाेगाें ने थाेड़ी राहत महसूस की. माैसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी गर्मी सतायेगी. बहुत राहत मिलने की संभावना नहीं है. सप्ताहभर में माैसम खुशनुमा हाेने की संभावना जतायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




