जहानाबाद से भटक कर दो बच्चे पहुंचे गया रेल थाना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 May 2019 1:56 AM
गया : जहानाबाद से ट्रेन पकड़ कर दो मासूम बच्चे गया जंक्शन पहुंच गये व रेलवे स्टेशन पर भटक रहे थे. इन बच्चों को भटकता देख एक यात्री ने रेल थाने के सुपुर्द कर दिया. बाद में रेल पुलिस ने बच्चों की काउंसेलिंग कर उनके परिजनों को रेल थाना बुला कर सुपुर्द कर दिया. रेल […]
गया : जहानाबाद से ट्रेन पकड़ कर दो मासूम बच्चे गया जंक्शन पहुंच गये व रेलवे स्टेशन पर भटक रहे थे. इन बच्चों को भटकता देख एक यात्री ने रेल थाने के सुपुर्द कर दिया. बाद में रेल पुलिस ने बच्चों की काउंसेलिंग कर उनके परिजनों को रेल थाना बुला कर सुपुर्द कर दिया.
रेल थाना के अवर निरीक्षक अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि सात वर्षीय सोनू कुमार व छह वर्षीय सचिन कुमार को एक यात्री द्वारा रेल थाना लाकर दिया गया. इन बच्चों की काउंसेलिंग कर उसके पिता को घटना की जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि सूचना पर इन बच्चों के पिता मनोज ठाकुर को रेल थाना पहुंचे.
बाद में कागजी कार्रवाई कर उन्हें बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया. उन्होंने बताया कि ये दोनों बच्चे जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के तरावन गांव से भटक कर गया जंक्शन पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










