गया के डुमरिया में केन बम बरामद, पेड़ के नीचे हुई वोटिंग
Updated at : 12 Apr 2019 6:38 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरिया (गया) : औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाले गया जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय, अनरवन सलैया (बूथ संख्या नौ) पर जैसे ही वोटिंग कराने के लिए मतदानकर्मी पहुंचे, वहां केन बम नजर आया. सीआरपीएफ के जवानों ने मतदानकर्मियों को रोक कर पहले स्कूल परिसर को कांटे से घेरा बनाया और वहां लोगों […]
विज्ञापन
डुमरिया (गया) : औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाले गया जिले के डुमरिया प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय, अनरवन सलैया (बूथ संख्या नौ) पर जैसे ही वोटिंग कराने के लिए मतदानकर्मी पहुंचे, वहां केन बम नजर आया.
सीआरपीएफ के जवानों ने मतदानकर्मियों को रोक कर पहले स्कूल परिसर को कांटे से घेरा बनाया और वहां लोगों को जाने से रोका. सघन जांच के बाद स्कूल भवन से कुछ दूर बरगद के पेड़ के नीचे मतदान शुरू किया गया. मैगरा थाने के एएसआइ हरेश्वर राय ने बताया कि बम प्लांट के बावजूद मतदाताओं में कोई खौफ नहीं था. बाद में बम को डिफ्यूज कर दिया गया और सबने पेड़ के नीचे भयमुक्त होकर अपना मत दिया.
2014 सीट कुल वोटर वोटिंग कुल वोटर वोटिंग बढ़े/घटे
जमुई 15,50,213 48.81% 17,09,356 54.00% +5.19%
गया 14,99,098 52.52% 16,98,772 56.00% +3.48%
नवादा 16,93,646 51.75% 18,92,017 52.50% +0.75%
औरंगाबाद 15,34,441 49.85% 17,37,821 50.08% +0.23%
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




