गया : पीएम की रैली को सफल बनाने में जुटे आरसीपी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना/ गया : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र सिंह ने गया में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने में जुट गये हैं. उन्होंने इसको लेकर गया काॅलेज के एकता भवन में गुरुवार को एनडीए के घटक दलों की बैठक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अप्रैल को गया में चुनावी सभा को […]
विज्ञापन
पटना/ गया : जदयू के राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र सिंह ने गया में होने वाली पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने में जुट गये हैं. उन्होंने इसको लेकर गया काॅलेज के एकता भवन में गुरुवार को एनडीए के घटक दलों की बैठक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो अप्रैल को गया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. आरसीपी सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ऐतिहासिक होगी. महागठबंधन में मचे घमासान पर उन्होंने कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है, लेकिन वहां स्वार्थ के कारण घटक दलों और नेताओं में महत्वाकांक्षा काफी बढ़ी हुई है.
उन्होंने कहा कि देश को एक बार फिर से बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जरूरत है. उनके पीएम बनने से ही देश का विकास होगा. उन्होंने कहा कि किसानों के खाते में जो आज प्रति वर्ष छह हजार रुपये डाले जा रहे हैं, वह प्रति वर्ष 60 हजार रुपये होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










