डिप्टी मेयर का चुनाव 15 को !

Updated at : 02 Jul 2014 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
डिप्टी मेयर का चुनाव 15 को !

गया: डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 15 जुलाई को होने की संभावना है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से डिप्टी मेयर का चुनाव कराने को लेकर जिला समाहरणालय में फैक्स के माध्यम से जानकारी भेजी गयी है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो […]

विज्ञापन

गया: डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 15 जुलाई को होने की संभावना है. सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से डिप्टी मेयर का चुनाव कराने को लेकर जिला समाहरणालय में फैक्स के माध्यम से जानकारी भेजी गयी है.

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. इधर, तिथि की सूचना के बाद ही नगर निगम के पार्षदों के बीच एक बार फिर चर्चा तेज हो गयी है. पार्षद एक-दूसरे से संपर्क साधने में लग गये हैं. गौरतलब है कि 20 जून को नगर निगम कार्यालय में अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव (तत्कालीन डिप्टी मेयर ) के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. प्रस्ताव को 27 पार्षदों का समर्थन मिला. इसके साथ ही मोहन श्रीवास्तव को डिप्टी मेयर की कुरसी गंवानी पड़ी.

चितरंजन वर्मा का दावा, साथ में हैं 35 पार्षद :डिप्टी मेयर पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले पार्षद चितरंजन प्रसाद वर्मा ने 35 पार्षदों के समर्थन का दावा किया है. उनकी मानें तो डिप्टी मेयर पद के लिए उनका रास्ता पूरी तरह से साफ है. सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार, सोमवार की देर रात तक श्री वर्मा के आवास पर इन पार्षदों के साथ बैठक हुई है. डिप्टी मेयर पद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने से पहले ही श्री वर्मा ने पद के लिए अपनी दावेदारी का एलान कर दिया था.

संतोष सिंह भी मैदान में : अब तक जो स्थिति सामने है उसमें वार्ड 46 के पार्षद संतोष सिंह को भी इस पद के लिए एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है. सूत्रों की मानें तो श्री सिंह भी अपने स्तर पर पार्षदों के साथ गोलबंदी में व्यस्त हैं. सूचना यह भी मेयर विभा देवी के विपक्ष खेमे के पार्षदों का समर्थन श्री सिंह को मिल सकता है. इन दोनों पार्षदों के अलावा अभी तक किसी दावेदार का नाम सामने नहीं आया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन