गया : एक लाख रुपये रंगदारी नहीं देने पर युवक को मारी गोली
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : एक अन्य घटना में एक लाख रुपये नहीं देने पर कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदी माई मोड़ के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान नयी गोदाम के रोहित कुमार वर्णवाल के रूप में हुई है. […]
विज्ञापन
गया : एक अन्य घटना में एक लाख रुपये नहीं देने पर कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंदी माई मोड़ के पास अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी. घायल युवक को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
घायल युवक की पहचान नयी गोदाम के रोहित कुमार वर्णवाल के रूप में हुई है. मगध मेडिकल कॉलेज में घायल युवक ने बताया कि नयी गोदाम के ही दीपक सोनार व अन्य तीन लड़के पहुंचे और एक लाख रुपये की मांग की. उसने जब पैसा देने से मना किया, तो अपराधियों ने गोली मार दी. दीपक जाते वक्त कहा कि अभी एक गोली मारे हैं.
पैसा पहुंचा दो, नहीं तो जान से मार देंगे. युवक ने बताया कि वह जीवन-यापन के लिए ऑटो चलाता है. सिटी डीएसपी राजकुमार साह ने बताया कि किसी बात को लेकर हुए विवाद में आनंदी माई मोड़ के पास रोहित को गोली मारी गयी है. घायल युवक खतरे से बाहर है. उन्होंने बताया कि घायल युवक का भी आपराधिक इतिहास रहा है. मामले की छानबीन की जा रही है. प्रारंभिक जांच में रंगदारी मांगने का कोई मामला सामने नहीं आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










