मानपुर : मानपुर में बैंक में एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करता युवक पकड़ाया
Updated at : 07 Feb 2019 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

मानपुर : मानपुर प्रखंड के अलीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार की दोपहर एक सेवानिवृत्त जमादार सुरेश चौधरी से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का एक युवक ने प्रयास किया. लेकिन, सुरेश चौधरी ने युवक की गलत मंशा को भांप लिया और उसे भागने के दौरान बैंक के गेट पर पकड़ लिया. इसके […]
विज्ञापन
मानपुर : मानपुर प्रखंड के अलीपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में बुधवार की दोपहर एक सेवानिवृत्त जमादार सुरेश चौधरी से एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का एक युवक ने प्रयास किया. लेकिन, सुरेश चौधरी ने युवक की गलत मंशा को भांप लिया और उसे भागने के दौरान बैंक के गेट पर पकड़ लिया. इसके बाद युवक को बुनियादगंज थाने को सौंप दिया गया. आरोपित बख्तियारपुर के नया टोला का रहनेवाला बताया जा रहा है.
पुलिस को सुरेश चौधरी ने बताया कि वह बैंक के अंदर पैसा जमा करने पहुंचे थे कि तभी एक युवक उनके पैसे को बड़े नोट में कर देने का वादा किया. इसके बाद उसने उनके पास रहे रुपये गिन कर ले लिये. इसके बाद उसने चालान भरने के दौरान 2000 का नोट भरने को कहा और खुद उन्हें छोटे नोटों के बदले बड़े नोट दिये बगैर बैंक से भागने का प्रयास किया.
इसके बाद उन्होंने युवक को गेट पर पकड़ लिया. युवक की पहचान बख्तियारपुर (पटना) के नया टोला के संगत पर मुहल्ला के रहनेवाला राम पुकार पांडेय के पुत्र रोशन कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गयी है.
पुलिस ने आराेपित के पास से एक 220 पल्सर बाइक बीआर01डीटू /3920 जब्त की है. पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन शामिल हैं. बता दें कि आठ माह पहले भी इसी बैंक से ननौक गांव के रहनेवाले किसान रामबली प्रसाद से 44 हजार रुपये ठगी की गयी थी. थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ठगी करनेवाले युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.
रिटायर्ड दारोगा के खाते से निकाले 60 हजार
गया. झारखंड पुलिस में दारोगा पद से रिटायर्ड हुए परैया के लोदीपुर गांव के रहनेवाले जागेश्वर सिंह के बैंक अकाउंट से हैकरों ने 60 हजार रुपये सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एटीएम से निकाल लिये. इस संबंध में पीड़ित ने सिविल लाइंस थाने में जांच के लिए आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि 31 जनवरी व एक-दो फरवरी को मैसेज आया. उसके बाद वे तुरंत ही बैंक पहुंच गये. बैंक में बताया गया कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एटीएम से पैसे की निकासी की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




