गया : 31 मार्च तक नहीं चलेंगी शताब्दी समेत कई ट्रेनें

Updated at : 06 Feb 2019 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
गया : 31 मार्च तक नहीं चलेंगी शताब्दी समेत कई ट्रेनें

गया : हावड़ा ग्रैंड कोड रेलखंड व पटना-रांची रेलखंड पर चलनेवाली कई ट्रेनों का परिचालन 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पटना-रांची रेल खंड पर चलने वाली पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन 31 मार्च तक हर सोमवारको रद्द कर दिया गया […]

विज्ञापन
गया : हावड़ा ग्रैंड कोड रेलखंड व पटना-रांची रेलखंड पर चलनेवाली कई ट्रेनों का परिचालन 31 मार्च तक रद्द कर दिया गया है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पटना-रांची रेल खंड पर चलने वाली पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन 31 मार्च तक हर सोमवारको रद्द कर दिया गया है.
इसके अलावा हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस 28 व 29 मार्च तक नहीं चलेगी. वहीं, हावड़ा-आनंद विहार एक्सप्रेस का परिचालन 29 व 31 मार्च तक रद्द किया गया है.
वहीं, सियालदह आनंद विहार एक्सप्रेस 31 मार्च व दो अप्रैल तक नहीं चलेगी. साथ ही अप महाबोधि एक्सप्रेस 31 मार्च तक हर सोमवार को व डाउन महाबोधि एक्सप्रेस हर मंगलवार को नहीं चलेंगी. उन्होंने बताया कि 31 मार्च तक अप अमृतसर मेल का हर सोमवार व डाउन अमृतसर मेल हर बुधवार, अप कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस हर बुधवार व डाउन जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस हर शुक्रवार को नहीं चलेंगी.
अप हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस हर मंगलवार व 13050 डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस हर गुरुवार को 31 मार्च तक नहीं चलेगी. उन्होंने बताया कि 1अप सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस 31 मार्च तक हर बुधवार व शनिवार को रद्द रहेगी. वहीं, डाउन अजमेर सियालदह हर मंगलवार व शुक्रवार को नहीं चलेंगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन