दूसरे दिन भी मरे मिले कौए अधीक्षक ने पशुपालन विभाग को लिखा पत्र
Updated at : 16 Jan 2019 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

गया : प्रभावती अस्पताल में लगातार दूसरे दिन भी कैंपस में कई कौए मरे मिले. अस्पताल अधीक्षक डाॅ एसके चौधरी ने लिखित रूप से इसकी जानकारी पशुपालन विभाग को भेजी है. इसमें उन्होंने दो दिनों से कैंपस में अलग अलग जगहों पर कौए के मरे होने की जानकारी देते हुए जांच करने का अनुरोध किया […]
विज्ञापन
गया : प्रभावती अस्पताल में लगातार दूसरे दिन भी कैंपस में कई कौए मरे मिले. अस्पताल अधीक्षक डाॅ एसके चौधरी ने लिखित रूप से इसकी जानकारी पशुपालन विभाग को भेजी है. इसमें उन्होंने दो दिनों से कैंपस में अलग अलग जगहों पर कौए के मरे होने की जानकारी देते हुए जांच करने का अनुरोध किया है.
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के दूसरे अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी गयी. अस्पताल के ही कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को एक व्यक्ति अस्पताल में आया था.
उसने मरे हुए कौओं में से एक को उठा कर पैक किया और थैले में ले कर चला गया.उस व्यक्ति ने अस्पताल के किसी अधिकारी या कर्मचारी से मुलाकात नहीं की. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वह कौन था. गौरतलब है कि अस्पताल कैंपस में लगे कई पेड़ों पर बड़ी संख्या में कौए रहते हैं. दो दिनों से बड़ी संख्या में कौओं के मरने से यहां खतरा और भी बढ़ गया है.
अस्पताल में प्रसव के साथ-साथ जन्म से कमजोर बच्चों के इलाज के लिए स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट भी है. प्रसूता व बच्चे के साथ आये परिवार के लोग कैंपस में ही खाना-पीना करते हैं. ऐसे में उन्हें भी इंफेक्शन हो सकता है. ऐसे में अगर स्थिति को कंट्रोल नहीं किया गया तो किसी बड़ी परेशानी की संभावना भी बन सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




