गया : मानपुर रेलवे स्टेशन पर बिछायी जायेगी अतिरिक्त रेललाइन
Updated at : 06 Jan 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने की घोषणा इंजीनियरिंग विभाग की टीम सर्वे कर देगी रिपोर्ट गया : गया-धनबाद रेलखंड स्थित मानपुर स्टेशन पर अतिरिक्त रेललाइन बिछायी जायेगी. इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग की टीम जल्द ही सर्वे करेगी. रेललाइन बिछ जाने के बाद ट्रेनों के इंजन बदलने में परेशानी नहीं होगी. साथ ही मानपुर स्टेशन पर […]
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने की घोषणा
इंजीनियरिंग विभाग की टीम सर्वे कर देगी रिपोर्ट
गया : गया-धनबाद रेलखंड स्थित मानपुर स्टेशन पर अतिरिक्त रेललाइन बिछायी जायेगी. इसके लिए इंजीनियरिंग विभाग की टीम जल्द ही सर्वे करेगी. रेललाइन बिछ जाने के बाद ट्रेनों के इंजन बदलने में परेशानी नहीं होगी. साथ ही मानपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या भी बढ़ायी जायेगी. ये बातें मुगलसराय मुख्यालय के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सक्सेना ने शनिवार को मानपुर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहीं. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को जल्द ही एक टीम गठित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि जनवरी में ही सर्वे का काम शुरू कर दें. डीआरएम ने कहा कि मानपुर-तिलैया रेलखंड पर दोहरीकरण का काम शुरू होने जा रहा है. इसके लिए वरीय अधिकारियों ने स्वीकृति दे दी है.
दोहरीकरण का काम खत्म होने के बाद अधिक से अधिक ट्रेनों का ठहराव मानपुर व तिलैया स्टेशन पर किया जायेगा. इससे रेलयात्रियों की यात्रा काफी सरल हो जायेगी. इसके बाद डीआरएम ने मानपुर-चाकंद में बन रहे बाइपास का जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों से मानपुर-चाकंद में बन रहे बाइपास के बारे में अवगत हुए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर रेलयात्रियों की समस्याओं पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि रेलवे अधिकारी एकजुट होकर समस्याओं को दूर करें. जहां, भी परेशानी हो उन्हें फोन कर सूचना दें.
प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ायी जायेगी
डीआरएम ने कहा कि मानपुर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या भी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि मानपुर स्टेशन पर दो और प्लेटफॉर्म बनाये जायेंगे. प्लेटफॉर्म बढ़ा देने के बाद मानपुर स्टेशन पर चार प्लेटफॉर्म हो जायेंगे. साथ ही स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. मानपुर स्टेशन का लुक नये साल में बदल जायेगा. वहीं, ओवरब्रिज पर टाइल्स भी लगाया जायेगा. इसके लिए संबंधित रेलवे अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गयी है कि कहां-कहां टाइल्स लगाया जाये.
डीआरएम पंकज सक्सेना ने गया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एस्केलेटर, लिफ्ट, टिकट घर, महिला प्रतीक्षालय, पुरुष प्रतीक्षालय, पूछताछ कार्यालय, पार्सल ऑफिस सहित अन्य विभागों का जायजा लिया. डीआरएम ने कहा कि जल्द ही एस्केलेटर व लिफ्ट की सुविधा रेलयात्रियों को मिलेगी. अतिरिक्त मजदूर व इंजीनियर लगा कर काम को पूरा किया जा रहा है. संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली व छूटनेवाली ट्रेनों को समय पर चलायें, ताकि रेलयात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




