महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार
Updated at : 03 Jan 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन

मानपुर : नववर्ष पर मंगलवार को सब्जी खरीदने बाजार आयी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. अपराधियों ने सिक्सलेन पुल के समीप से महिला का अपहरण कर लिया. पुलिस ने अपहृत महिला को चाकंद थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन टावर रूम से मुक्त करा […]
विज्ञापन
मानपुर : नववर्ष पर मंगलवार को सब्जी खरीदने बाजार आयी मुफस्सिल थाना क्षेत्र की एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. अपराधियों ने सिक्सलेन पुल के समीप से महिला का अपहरण कर लिया. पुलिस ने अपहृत महिला को चाकंद थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन टावर रूम से मुक्त करा कर वहां से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
घटना के दौरान टेलीफोन टावर रूम के बाहर खड़ा युवक पुलिस को देख रात के अंधेरे में फरार हो गया. पीड़िता ने तीन आरोपितों की पहचान करते हुए उन्हें नामजद अारोपित बनाया है.
इनमें से पुलिस ने दो आरोपितों फतेहपुर थाना क्षेत्र के लोधवे गांव के गोलू कुमार व अरवल जिले के किंजर के नीरज कुमार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता को न्यायालय में 164 का बयान दिलाने के बाद प्रभावित अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया.
पीड़िता की बेटी ने पुलिस को दी जानकारी
पीड़िता की बेटी ने मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे मुफस्सिल थाने में आकर पुलिस को बताया कि वह टिकारी विधानसभा क्षेत्र की रहनेवाली है. उसकी मां अपने परिवार के साथ मानपुर इलाके में एक किराये के मकान में रहती है. मंगलवार की शाम उसकी मां सिक्सलेन पुल के पास सब्जी खरीद करने गयी थी.
इसके बाद मां ने फोन पर उसके अपहरण की जानकारी दी. इसके बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर व चाकंद व चंदौती में छापेमारी की. इस दौरान चाकंद में एक मोबाइल टावर के बाहर खड़ा युवक पुलिस को देख भागने लगा. इसके बाद पुलिस ने उस टावर रूम के अंदर से महिला समेत दो युवकों को पकड़ लिया.
क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी अभिजीत कुमार सिंह ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता ने तीन आरोपितों की पहचान की है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. इनमें से दो आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. जल्द ही तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




