बोधगया : सुरक्षा के लिए बोधगया में जगह जगह लगाये जायेंगे स्थायी बैरियर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

दलाई लामा के आगमन को लेकर बढ़ी सजगता बोधगया : दलाई लामा के आगमन व बोधगया में विभिन्न देशों के श्रद्धालु व पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बोधगया में कुछ जगहों पर अब स्थायी बैरियर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. यह अत्याधुनिक होगा व मजबूत भी होगा. बैरियर के पास केविन होगा, […]
विज्ञापन
दलाई लामा के आगमन को लेकर बढ़ी सजगता
बोधगया : दलाई लामा के आगमन व बोधगया में विभिन्न देशों के श्रद्धालु व पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर बोधगया में कुछ जगहों पर अब स्थायी बैरियर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. यह अत्याधुनिक होगा व मजबूत भी होगा.
बैरियर के पास केविन होगा, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. बैरियर खुलने का सिस्टम भी इलेक्ट्रॉनिक होगा. इसकी रूप रेखा तैयार की जा रही है व जल्द ही उन्हें बोधगया के कुछ स्थानों पर स्थापित कर दिया जायेगा. फिलहाल उसे नोड वन, राजापुर मोड़ व बोधगया थाना के पास स्थापित किये जाने पर विमर्श जारी है. शनिवार को डीएम अभिषेक सिंह एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ महाबोधि मंदिर की सुरक्षा-व्यवस्था की जांच के दौरान इसकी जरूरत के बारे में जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










