एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई, पकड़ा गया नक्सली जोनल कमांडर कुंदन, आमस के चौकीदार व बांकेबाजार के उपेंद्र साव की हत्या में था शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Dec 2018 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

गया : आमस के रेगिनयां गांव के रहनेवाला चौकीदार राजेश्वर पासवान उर्फ राजू व बांकेबाजार के सोनदाहा में उपेंद्र साव की हत्या में शामिल रहने की बात नक्सली संगठन के गिरफ्तार जोनल कमांडर कुंदन यादव उर्फ ब्रह्मदेव उर्फ सहदेव यादव ने कबूल कर ली है. जोनल कमांडर को आमस से सोमवार को दो साथियों के […]
विज्ञापन
गया : आमस के रेगिनयां गांव के रहनेवाला चौकीदार राजेश्वर पासवान उर्फ राजू व बांकेबाजार के सोनदाहा में उपेंद्र साव की हत्या में शामिल रहने की बात नक्सली संगठन के गिरफ्तार जोनल कमांडर कुंदन यादव उर्फ ब्रह्मदेव उर्फ सहदेव यादव ने कबूल कर ली है. जोनल कमांडर को आमस से सोमवार को दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था.
अन्य दो नक्सलियों में एक सोनदाहा गांव के लखनदेव यादव व झारखंड के चतरा के कुंदा थाना क्षेत्र के बरुणा टोला कनवातरी गांव के संतोष यादव शामिल हैं. आमस में लखदेव यादव के घर से ही जोनल कमांडर कुंदन यादव की गिरफ्तार किये जाने की बात पुलिस बता रही है. लेकिन, यहां चर्चा है कि कुंदन को पुलिस ने आमस हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया है.
इसके साथ ही अलखदेव व संतोष को आमस के एक घर से गिरफ्तार किया गया है. तीनों नक्सलियों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है. बताया जाता है कि कुंदन नक्सली के शीर्ष नेता संदीप यादव का बहुत करीबी है. अकेले कुंदन पर बिहार व झारखंड के कई थानों में 15 से अधिक नक्सली कांडों के मामले दर्ज हैं.
आमस में नक्सलियों के ठहरने की मिली थी सूचना
सिटी एसपी अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि कई नक्सली नेता आमस में ठहरे हुए हैं. इसके बाद ही एएसपी (अभियान) अरुण कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ व एसटीएफ के जवानों ने छापेमारी की और तीन नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली. उन्होंने बताया कि नक्सलियों के पास से 29 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल व एक बाइक भी बरामद की गयी है.
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली कुंदन के ऊपर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा है. कई अन्य कांडों में भी इसकी संलिप्तता होने की बात सामने आ रही है. उन्होंने बताया कि तीनों नक्सलियों को जल्द ही पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जायेगी. इसके साथ ही दूसरे राज्यों की पुलिस से भी इनके आपराधिक इतिहास पता करने के लिए संपर्क किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




