रेल अफसर ध्यान रखें, ताकि न हो कोई चूक : डीआरएम
Updated at : 09 Sep 2018 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

रेल सेफ्टी पर किया गया गोष्ठी का आयोजन रेलवे अधिकारी टीम बना कर करेंगे निरीक्षण गया : रेल दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए रेलवे द्वारा संरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है. शनिवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम के सभागार में संरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में रेलवे के […]
विज्ञापन
रेल सेफ्टी पर किया गया गोष्ठी
का आयोजन
रेलवे अधिकारी टीम बना कर करेंगे निरीक्षण
गया : रेल दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिए रेलवे द्वारा संरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है. शनिवार को गया रेलवे स्टेशन स्थित रिटायरिंग रूम के सभागार में संरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी में रेलवे के करीब 50 कर्मचारियों ने भाग लिया. संरक्षा गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सक्सेना ने सभी कर्मचारियों को रेल नियमों को ध्यान में रखकर गाड़ियों का परिचालन कराते समय संरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी प्रकार की चूक न हो. गोष्ठी में हॉट एक्सल व ब्रेक बाइंडिंग, यार्ड शंटिंग, नन सिग्नलिंग परिचालन के समय कांटों की सही सेटिंग व क्लेपिंग व खतरे के संकेत की अवहेलना, एसपीएडी आदि विषयों पर चर्चा की गयी.
रेलवे के अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संरक्षा संबंधित कोई दिक्कत न हो इसका ख्याल रखें. आपस में समन्वय बनाकर ट्रेनों का बेहतर परिचालन कराएं, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवा मिल सके. अधिकारियों ने कर्मियों को विशेष तौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी. इस मौके पर स्टेशन डायरेक्टर पवनीश कट्टल, स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद, यातायात इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिन्हा सहित अन्य रेलवे अधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




