भीषण डकैती मामले में हुई डकैतों की पहचान

गया : बीती 23 जुलाई को गिरधारी फोर्ड के मालिक अनुराग पोद्दार के घर हुई डकैती मामले में डकैतों की पहचान होने का दावा वरीय पुलिस अधिकारी ने किया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों वैशाली व मुजफ्फरपुर में डकैती करने के आरोप में पकड़े गये वैशाली के अंकेश कुमार ने गया […]
गया : बीती 23 जुलाई को गिरधारी फोर्ड के मालिक अनुराग पोद्दार के घर हुई डकैती मामले में डकैतों की पहचान होने का दावा वरीय पुलिस अधिकारी ने किया है. एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि पिछले दिनों वैशाली व मुजफ्फरपुर में डकैती करने के आरोप में पकड़े गये वैशाली के अंकेश कुमार ने गया में हुई डकैती की घटना का खुलासा किया है. उसने पुलिस को बताया है कि गया में गिरधारी फोर्ड के मालिक के घर डकैती के मामले में विक्रम व सुनील ने उससे संपर्क किया था.
सुनील व विक्रम से गोपालगंज में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद संपर्क टूट गया. इस बीच पता चला कि विक्रम व सुनील ने गया में पोद्दार के घर हुई डकैती में झारखंड के लड़कों का साथ लिया है. विक्रम व सुनील दोनों वैशाली के ही रहनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










