रेलवे यार्ड में लूटपाट करनेवाला गिरफ्तार, सो रहे दो रेलयात्रियों का चुराया था सामान

गया : आरपीएफ ने ट्रेन में सो रह यात्रियों व यार्ड के गेट मैन से लूटपाट करनेवाले अपराधियों में से एक को सोमवार को गिरफ्तार किया है जबकि तीन भागने में सफल रहे. भागनेवाले अपराधियों की धर-पकड़ में पुलिस जुट गयी है. पुलिस ने स्टेशन के सटे विभिन्न इलाकों में छापेमारी भी की लेकिन कोई […]
गया : आरपीएफ ने ट्रेन में सो रह यात्रियों व यार्ड के गेट मैन से लूटपाट करनेवाले अपराधियों में से एक को सोमवार को गिरफ्तार किया है जबकि तीन भागने में सफल रहे. भागनेवाले अपराधियों की धर-पकड़ में पुलिस जुट गयी है. पुलिस ने स्टेशन के सटे विभिन्न इलाकों में छापेमारी भी की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
घटना के मुताबिक सोमवार को चोर गिरोह के सदस्य मुगलसराय-गया पैसेंजर ट्रेन में सो रहे दो रेल यात्रियों का सामान चोरी कर फरार हो गये. पीड़ित रेल यात्रियों की पहचान भभुआ के रहनेवाले कामेश्वर बिंद व गया के पुरानी गोदाम के रहनेवाले संजय कुमार के रूप में की गयी है. चोरी की घटना के शिकार रेल यात्रियों ने इसकी जानकारी आरपीएफ इंस्पेक्टर को दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










