मनसरवा व बॉटम नालों की सफाई में शिथिलता बर्दाश्त नहीं : डीएम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Aug 2018 6:51 AM
विज्ञापन
गया : समाहरणालय सभाकक्ष में साेमवार काे कामकाज की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी. डीएम अभिषेक सिंह ने किसानों के लिए डीजल अनुदान के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की. जिला सहकारिता पदाधिकारी के लगातार साप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की. डीएम ने लगातार हो रही बारिश […]
विज्ञापन
गया : समाहरणालय सभाकक्ष में साेमवार काे कामकाज की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गयी. डीएम अभिषेक सिंह ने किसानों के लिए डीजल अनुदान के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की. जिला सहकारिता पदाधिकारी के लगातार साप्ताहिक बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण की मांग की.
डीएम ने लगातार हो रही बारिश के कारण मनसरवा नाला व बॉटम नाला की साफ-सफाई की जानकारी प्राप्त की. उन्हाेंने सख्त निर्देश दिया कि बारिश होने के बाद पांच से छह घंटे के बीच रोड से पानी निकल जाना चाहिये नहीं तो नगर निगम के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने कहा, उन्हें लगातार सूचना मिल रही है कि निगम द्वारा साफ-सफाई ठीक ढंग से नहीं की जा रही है, जिसकी वजह से बरसात का पानी रोड पर जमा हो रहा है.
जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नगर निगम द्वारा की जा रही साफ-सफाई के कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करें. साफ-सफाई के लिए निगम भी अपने संबंधित पदाधिकारी व कर्मी की लगातार मॉनिटरिंग कराएं, ताकि जलजमाव न हो सके.
पंचायताें काे आेडीएफ करने के मामले की मुख्य सचिव कर रहे हैं मॉनीटरिंग : उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव बिहार द्वारा प्रतिदिन शौचालय निर्माण की मॉनिटरिंग की जा रही है. इस सप्ताह जो संबंधित पदाधिकारी ओडीएफ जागरूकता के लिए पंचायत में नहीं जायेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
डीएम ने समाहरणालय के रखरखाव की जिम्मेदारी सामान्य शाखा को सौंप दी. हृदय योजना के तहत चल रहे काम में तेजी लाने
का निर्देश नगर आयुक्त को दिया. बैठक में डीडीसी किशोरी चौधरी, अपर समाहर्ता राजकुमार सिन्हा, प्रशिक्षु आईएएस योगेश कुमार सागर, नगर आयुक्त व अन्य पदाधिकारी माैजूद थे.
राेड के पानी की निकासी नहीं हुई, ताे निगम के विरुद्ध की जायेगी कार्रवाई
जिला सहकारिता पदाधिकारी की बैठक में अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण
काम न रुके, कार्यालय में लगाएं इनवर्टर
डीएम ने एमजेसी के तहत हाई काेर्ट में लंबित वादों की समीक्षा में अपर समाहर्ता, सदर एसडीआे, जिला वन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी को समय पर अपना जवाब दाखिल करने काे कहा. समय पर जवाब नहीं देने के कारण सरकार का पक्ष कमजोर हो जाता है व एडवर्स आर्डर पास हो जाता है.
आरटीपीएस की समीक्षा के दौरान डीएम ने बताया कि किसी भी स्थिति में राशन कार्ड की एंट्री में शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिये. अगर जेनरेटर कार्य नहीं कर रहा है, तो अविलंब उस प्रखंड में आरटीपीएस काउंटर पर इनवर्टर लगवाया जाये. राशन कार्ड की एंट्री में धीमी प्रगति को देखते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी को फटकार लगायी व प्रत्येक दिन कम-से-कम एक हजार इंट्री करवाने का निर्देश दिया.
15 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्र में शत-प्रतिशत हाे बिजली कनेक्शन
हर घर बिजली योजना के तहत बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को 15 अगस्त तक ग्रामीण क्षेत्र में शत-प्रतिशत विद्युत कनेक्शन पूरा करवा देने का निर्देश दिया. हर घर नल का जल एवं पक्की नाली गली योजना की समय के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि टिकारी, आमस, इमामगंज, डुमरिया व खिजरसराय, इन पांच प्रखंडों में जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार स्वयं जाकर हर घर नल का जल एवं पक्की नाली गली योजना केे काम की स्थिति का जायजा लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










