महीने में 15 दिन बंद रहता है धोबिया घाट का जलापूर्ति केंद्र
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गया : आखिर कब तक धोबिया घाट जलापूर्ति केंद्र से पानी की सप्लाइ सही ढ़ंग से हो सकेगी कोई बताने वाला नहीं है. कई माह बाद चालू हुई सप्लाइ एक सप्ताह से फिर बंद है. इससे वागेश्वरी, रामशीला, बमबाबा, संजय नगर, ठाकुरबाड़ी, बारिश नगर व छोटकी नवादा के लोगों को पानी के लिये परेशान होना […]
विज्ञापन
गया : आखिर कब तक धोबिया घाट जलापूर्ति केंद्र से पानी की सप्लाइ सही ढ़ंग से हो सकेगी कोई बताने वाला नहीं है. कई माह बाद चालू हुई सप्लाइ एक सप्ताह से फिर बंद है. इससे वागेश्वरी, रामशीला, बमबाबा, संजय नगर, ठाकुरबाड़ी, बारिश नगर व छोटकी नवादा के लोगों को पानी के लिये परेशान होना पड़ रहा है.
गर्मी के दिनों में भी ज्यादातर इस जलापूर्ति केंद्र से किसी न किसी खराबी के कारण सप्लाइ नहीं हो पाती है. यही हाल, बारिश के समय में भी रहता है. निगम सूत्रों का कहना है कि पिछले वर्ष नयी बोरिंग करायी गयी व जिसमें 50 एचपी की मोटर लगायी गयी इसके साथ ही पाइपलाइन का विस्तार नदी में किया गया था.
मोटर तक बिजली सप्लाइ पहुंचाने के लिये लाखों रुपये खर्च कर पोल गाड़े गये थे. अभी दो महीने ही पानी सप्लाइ के शुरू हुए थे कि फल्गु नदी में पानी से वहां पर पड़ी पाइपलाइन जगह-जगह उखड़ गयी. लोगों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाते समय अधिकारियों ने यह ध्यान नहीं रखा कि फल्गु नदी में बारिश के समय में पानी आ जाता है. इस लापरवाही का मुख्य कारण यह है कि नगर निगम के इंजीनियर व ठेकेदार जब पाइपलाइन का काम चल रहा था तब कोई भी जांच तक करने नहीं आता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










