युवती ने चचेरे भाई पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Updated at : 31 Jul 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

गया : मानपुर के सूर्यदेव नगर की एक युवती ने अपने दो चचेरे भाईयों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में युवती ने सदर एसडीओ को आवेदन दिया है. आवेदन में युवती ने कहा है कि उसके दो चचेरे भाई हर वक्त अकेले देख कर गलत नियत से छेड़छाड़ करते हैं. विरोध […]
विज्ञापन
गया : मानपुर के सूर्यदेव नगर की एक युवती ने अपने दो चचेरे भाईयों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में युवती ने सदर एसडीओ को आवेदन दिया है. आवेदन में युवती ने कहा है कि उसके दो चचेरे भाई हर वक्त अकेले देख कर गलत नियत से छेड़छाड़ करते हैं. विरोध करने पर जान मारने की धमकी देते हैं.
लड़की के पिता दोनों आंखों से दिव्यांग हैं. चचेरे भाईयों के आतंक के कारण उसने स्कूल जाना तक बंद कर दिया है. इस संबंध में एसडीओ सूरज कुमार सिन्हा ने बताया कि युवती के आवेदन को कार्रवाई के लिए मुफस्सिल थानाध्यक्ष व बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक को भेज दिया गया है. दोनों अधिकारी को जांच कर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है.
इधर इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच कई वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है. इससे पहले भी इस तरह के मामले थाने में दर्ज किये जा चुके हैं. एसडीओ के निर्देश का अनुपालन करते हुए जांच किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




