गया : चार घंटे लेट छूटी बुद्ध पूर्णिमा, स्टेशन ने नहीं बताया कारण, परेशान रहे यात्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jul 2018 9:54 AM
विज्ञापन
गया : गया रेलवे स्टेशन पर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के करीब साढ़े चार घंटे तक रुकी रहने के कारण रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के पास मालगाड़ी बेपटरी हो गयी थी. लाइन नहीं मिलने के कारण बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को साढ़े चार घंटे […]
विज्ञापन
गया : गया रेलवे स्टेशन पर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के करीब साढ़े चार घंटे तक रुकी रहने के कारण रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पटना जंक्शन के पास मालगाड़ी बेपटरी हो गयी थी.
लाइन नहीं मिलने के कारण बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को साढ़े चार घंटे तक गया रेलवे स्टेशन पर रोकना पड़ा. बताया जाता है कि एक बज कर 10 मिनट पर उक्त ट्रेन गया स्टेशन पर आ गयी थी. इसके बाद सुबह पांच बज कर 20 मिनट पर खुली, जबकि उक्त ट्रेन के खुलने का समय गया पहुंचने के पांच मिनट बाद ही है. ट्रेन के गया पहुंचने का सही समय एक बज कर पांच मिनट है और छूटने का समय एक बज कर 10 मिनट. इस ट्रेन का गया में ठहराव पांच मिनट का ही है.
बहरहाल, ट्रेन के छूटने में होे रहे विलंब के बाद यात्रियों ने पूछताछ कार्यालय पहुंच कर ट्रेन के खुलने की जानकारी लेनी चाही, तो वहां बैठे कर्मचारियों ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया. कर्मचारियों ने बताया कि पीए आॅफिस से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है.
कर्मचारियों ने यात्रियों को जानकारी के लिए पीए आॅफिस जाने की सलाह दी. इसके बाद रेलयात्री एकजुट होकर पीए आॅफिस पहुंचे. वहां भी स्टेशन उप अधीक्षक ने सही जानकारी नहीं दी. इसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. यात्रियों ने बताया कि जहां जाते हैं वहां सही जानकारी नहीं मिल रही है व उन्हें परेशान किया जा रहा है.
अाखिर रेलवे अधिकारी चाहते क्या हैं. यात्रियों ने बताया कि अगर सही जानकारी मिल जाती तो परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता. मौके पर पहुंचे स्टेशन प्रबंधक बीएन प्रसाद ने यात्रियों को बताया कि पटना जंक्शन के पास मालगाड़ी बेपटरी हो गयी है. इस कारण बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस को गया जंक्शन पर रोका गया है. इसके बाद यात्री शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










