राज्य की सभी लाेकसभा सीटें जीतेगा एनडीए
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पीएम के अंदाज में बोले िनत्यानंद मोदी सरकार की वापसी तय शेरघाटी : कांग्रेस के 54 वर्ष के शासनकाल में क्या शौचालय बने ? पाक अधिकृत क्षेत्र खाली हुए ? कांग्रेस के शासन काल में जो नहीं हुआ. उसे भाजपा की सरकार ने केवल चार वर्षों में करके दिखाया. ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष […]
विज्ञापन
पीएम के अंदाज में बोले िनत्यानंद मोदी सरकार की वापसी तय
शेरघाटी : कांग्रेस के 54 वर्ष के शासनकाल में क्या शौचालय बने ? पाक अधिकृत क्षेत्र खाली हुए ? कांग्रेस के शासन काल में जो नहीं हुआ. उसे भाजपा की सरकार ने केवल चार वर्षों में करके दिखाया. ये बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शुक्रवार को शहर के उत्सव मैरेज हॉल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चिर परिचित अंदाज में कहीं.
उन्होंने कहा कि जिस दिन देश में कोई भूखा, नंगा, बेघर व अशिक्षित नहीं रहेगा. हर हाथ को काम, हर खेत को पानी, हर गांव तक सड़कें होगी और दुनिया के क्षितिज पर सर्वशक्तिमान होंगे. उसी दिन भाजपा व दीनदयाल उपाध्याय, नरेंद्र मोदी व अमित शाह का काम उसी दिन पूरा होगा. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का सफाया कर रही है. आनेवाले दिनों में कश्मीर से आतंकियों के नामोनिशान मिट जायेगा.
शाेभ में प्रदेश अध्यक्ष ने की बैठक बाराचट्टी : आगामी लोकसभा के चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय शाेभ बाजार पहुंचे. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब लोकसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बाकी है. ऐसे में सभी कार्यकर्ता समर्पित होकर जुट जाएं, ताकि केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार एक बार फिर बन सके. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हेमराज वर्मा, क्षितिज मोहन सिंह, कुमारी शोभा सिन्हा व राजेश कुमार चौधरी सहित कई थे.
कार्यकर्ताओं को दिया 2019 की जीत का मंत्र
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का पाठ पढ़ाया. कहा कि जनता पूरी तरह से भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के साथ है. 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की वापसी तय है. इस मौके पर औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह, सांसद हरि मांझी, गुरुआ विधायक राजीव रंजन दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा व जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया. इस मौके पर भाजपा नेत्री श्यामा सिंह, कुमारी शोभा सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, सीताराम यादव, संतोष गुप्ता, शत्रुध्न सिंह, पशुपतिनाथ पाठक, रामजय सिंह, गुगुन सिंह, राजेश सिंह व पप्पु अग्रवाल आदि मौजूद थे.
खेती में बिजली की नहीं होगी समस्या
ऐसे करें आवेदन
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को संबंधित आवेदन-पत्र के साथ शपथ-पत्र व अन्य जरूरी कागजात के साथ ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ब्रेडा में आवेदन जमा करना होगा. इसके अलावा अन्य किसी माध्यम से आवेदन नहीं स्वीकार किये जायेंगे. ब्रेडा के वेबसाइट पर सभी संबंधित अनुदेश अपलोड किये गये हैं. इच्छुक किसान सोलर वाटर पंप के लिए आवेदन व लाभार्थी अंशदान जमा कर सकते हैं. जमा किये गये आवेदनों व संबद्ध कागजातों की एक प्रति जिला मुख्यालय के उप विकास आयुक्त कार्यालय में पदस्थापित ब्रेडा के कर्मचारियों द्वारा जांच-पड़ताल की जायेगी, ताकि आवश्यकतानुसार उसका अनुश्रवण किया जा सके.लक्ष्य पूरा होने तक आवेदन स्वीकार किये जा सकते हैं. साइट फिजिबिलिटी सही पाये जाने पर आवेदक काे पंप की क्षमता के अनुसार लाभार्थी अंशदान अॉनलाइन ब्रेडा काे जमा करना भी जरूरी हाेगा.
पंकज चौहान, कनीय अभियंता डीआरडीए, गया
एयरपोर्ट परिसर में ड्रेनेज पर कोई प्रगति नहीं, फिर डूब सकता है रनवे
एयरपोर्ट प्राधिकरण ने कर दिया अपना काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










