आहर में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 10:56 PM
रोशनगंज थाना क्षेत्र के लेम्बोईया गांव में शुक्रवार की शाम एक 10 वर्षीय बालक की आहार में डूबने से मौत हो गयी.
बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र के लेम्बोईया गांव में शुक्रवार की शाम एक 10 वर्षीय बालक की आहार में डूबने से मौत हो गयी. मृत बच्चा की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के लेम्बोइया गांव के रहने वाले पिंटू यादव के 10 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है. इधर, इस घटना के बाद रोशनगंज पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया है. इस संबंध में थाना अध्यक्ष अंगद पासवान ने बताया कि लेम्बोइया गांव के रहने वाला पिंटू यादव का 10 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार जानवर चरा रहा था. इसी बीच उसका जानवर आहार में चला गया. सौरभ कुमार जानवर निकालने के लिए अपना कपड़ा उतार कर आहार की पिंड पर रखकर जानवर निकालने आहार में चला गया. आहार में अधिक पानी होने की वजह से सौरभ डूब गया. इधर बहुत देर तक घर नहीं लौटने के कारण जब परिजन उसकी खोजबीन में निकले तो देखा कि उसका कपड़ा आहार के पिंड पर रखा हुआ है. परंतु वह कहीं नजर नहीं आ रहा है. जिससे आशंका हुई कि हो ना हो वह आहार में डूब चुका है. जब कुछ ग्रामीण आहार में उतरकर उसकी खोजबीन की तो उसका शव आहार से बरामद किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










