ePaper

महिला के बैंक खाते से उड़ाये 1.69 लाख रुपये, केस दर्ज

Updated at : 01 Jul 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
महिला के बैंक खाते से उड़ाये 1.69 लाख रुपये, केस दर्ज

विष्णुपद थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड मुहल्ले के रहनेवाले शंभु प्रसाद की पत्नी रेणु देवी के बैंक खाते से एक लाख 69 हजार 402 रुपये की अवैध निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

गया जी. विष्णुपद थाना क्षेत्र के सूर्यकुंड मुहल्ले के रहनेवाले शंभु प्रसाद की पत्नी रेणु देवी के बैंक खाते से एक लाख 69 हजार 402 रुपये की अवैध निकासी करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले को लेकर पीड़िता रेणु देवी के बयान पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता ने साइबर थाने के दारोगा को बताया है कि वह अपने पासबुक का बैंक में अपडेट कराने गयी, तो पता चला कि उनके बैंक खाते से पे फोन के माध्यम से पहली बार में एक रुपये, दूसरी बार में 60 हजार रुपये, तीसरी बार में 40 हजार रुपये, चौथी बार में 29 हजार रुपये, पांचवीं बार में 20 हजार रुपये, छठी बार में 20400 रुपये व सातवीं बार में एक रुपये की अवैध निकासी कर ली. इधर, पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन