Gaya में बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने चावल व्यवसायी से नकदी सहित चांदी लूटी, पुलिस कर रही जांच

Updated at : 03 Dec 2022 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya में बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने चावल व्यवसायी से नकदी सहित चांदी लूटी, पुलिस कर रही जांच

Gaya में बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने चावल व्यवसायी से नकदी सहित चांदी लूट ली. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. हालांकि पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. इसके आधार पर पुलिस अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने का दावा कर रही है.

विज्ञापन

Gaya में बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने चावल व्यवसायी से नकदी सहित चांदी लूट ली. बताया जा रहा है कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कठोकर तलाब मोहल्ला स्थित चावल व्यवसाई से अपराधियों ने हथियार के बल पर 35 हजार रुपये नकद सहित चांदी के कई सिक्के लूट लिए. घटना के बाद पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

दुकान बंद करते समय हुई घटना

इस संबंध में पीड़ित चावल व्यवसायी नेहाल कुमार ने बताया कि उनका का कठोकर तलाब गाड़ी खाना मोहल्ला में चावल का दुकान है, वे चावल के थोक विक्रेता भी हैं. बीती देर रात्रि ट्रक से चावल को उतरवाकर दुकान में रखवा रहे थे. जैसे ही दुकान बंद करने लगे, तभी 3 की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने जबरन दुकान में घुसकर मारपीट की और उनके पास रहे 25 हजार रुपये एवं 10 हजार के सिक्के व गल्ला में रखे चांदी के भगवान की मूर्ति व चांदी के कई सिक्के लूट लिये. उन्होंने कहा कि इस घटना का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है. जाते-जाते अपराधियों ने मोबाइल भी छीन लिया. अहले सुबह इसकी सूचना कोतवाली थाना को लिखित रूप से दी. जिसके बाद पुलिस ने आकर मामले की छानबीन शुरू की है. उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों से मांग करते हैं कि घटना में शामिल अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए. साथ ही चोरी किए गए सामानों की बरामदगी की जाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन