ePaper

अगले साल से इस जिले में पाइपलाइन से होगी गैस आपूर्ति, शुरू हुआ पाइपलाइन बिछाने का काम   

Updated at : 28 Jun 2025 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
Gas Pipeline (File Photo)

Gas Pipeline (File Photo)

Gas Pipeline in Bihar: साल 2026 तक मोतिहारी के हर घर में पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस आपूर्ति की जाएगी. इस कड़ी में मोतिहारी जिले में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है.

विज्ञापन

Gas Pipeline in Bihar: केंद्र सरकार की पहल के बाद देश में गैस पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी आई है. इस कड़ी में उत्तर बिहार के मोतिहारी जिले में भी गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है. इसकी जानकारी मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि साल 2026 तक मोतिहारी के हर घर में पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस पहुंचने लगेगा. आम जन जीवन को आसान बनाने के लिए ही केंद्र सरकार पूरे देश में गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम कर रही है.

मोतिहारी में पाइपलाइन बिछाने का काम

इस कड़ी में शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत मोतिहारी में गैस पाइपलाइन बिछाने के काम का शुभारंभ बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने की. उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस को घर-घर पहुंचाने के लिए गैस पाइपलाइन बिछाने का काम मोतिहारी शहर में शुरू हो रहा है. कनेक्शन देने का कार्य एक साल पहले शुरू हुआ था, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है. साल 2026 तक मोतिहारी के हर घर में पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति होगी. साथ ही उपभोक्ताओं को पाइपलाइन के माध्यम से मिलने वाली गैस सस्ती होगी. भाजपा सांसद ने कहा कि मोतिहारी उत्तर बिहार का पहला शहर होगा जहां सबसे पहले पाइपलाइन द्वारा गैस आपूर्ति शुरू होगी.

महीने के खर्च में होगी कटौती

इस गैस का प्रयोग घरेलू उपभोक्ताओं के अतिरिक्त होटल, रेस्टोरेंट व उद्योग में भी कर सकेंगे. यह गैस घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक ईंधन खर्च को भी कम करेगी क्योंकि यह एलपीजी से सस्ती है. साथ ही सिलिंडर भराने का झंझट भी समाप्त हो जाएगा. प्राकृतिक गैस एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

10 साल में बिछी 10,000 किमी पाइपलाइन

आंकड़ों के अनुसार, साल 2014 तक देश में सिर्फ 15,340 किलोमीटर प्राकृतिक गैस पाइपलाइन बिछी थी, जो पीएम मोदी के मार्गदर्शन में बीते 10 वर्षों में बढ़कर लगभग 25,000 किलोमीटर हो गई है. 10 हजार से अधिक किलोमीटर पाइपलाइन अभी निर्माणाधीन है.

इसे भी पढ़ें: श्रावणी मेले की तैयारी तेज: 365 मीटर लंबे घाट निर्माण से लेकर रेलवे स्टेशन पर सुविधा विस्तार जारी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन