गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी में उफान, निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी

Updated at : 30 Sep 2020 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी में उफान, निचले इलाके में फैला बाढ़ का पानी

कटिहार : जिले के विभिन्न नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव रहा. पिछले पांच दिनों के बाद महानंदा नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी कमी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

कटिहार : जिले के विभिन्न नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव रहा. पिछले पांच दिनों के बाद महानंदा नदी के जलस्तर में मंगलवार को भी कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा, कोसी, कारी कोसी एवं बरंडी नदी के जलस्तर में लगातार चौथे दिन भी वृद्धि दर्ज की गयी है. गंगा, कोसी एवं बरंडी नदी के उफान में होने की वजह से आसपास के इलाके में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. बरंडी व कोसी तीनों नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. गंगा नदी खतरे के निशान से मात्र छह सेंटीमीटर नीचे है. बरंडी नदी खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर तथा कोसी नदी को कुरसेला रेलवे ब्रिज पर खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.

महानंदा नदी के जलस्तर में कमी होने के बावजूद लाल निशान से ऊपर बह रही है. अत्यधिक पानी होने की वजह से कदवा, डंडखोरा, प्राणपुर आदि कई प्रखंड के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है. लोगों को घर छोड़कर सड़क किनारे ऊंचे स्थल पर शरण लेना पड़ रहा है. हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अब तक किसी तरह की राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है. बाढ़ राहत का शुरू नहीं होने पर लोगों के बीच आक्रोश भी पनप रहा है. दूसरी तरफ बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल भी डूब चुकी है. बड़ी संख्या में किसानों का धान लगभग पक कर तैयार था. पर बाढ़ के पानी में धान डूब चुका है. किसानों के बीच त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है.

महानंदा नदी के जलस्तर में पिछले कई दिनों से वृद्धि के बाद मंगलवार को कमी दर्ज की गयी है. जबकि गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी के जलस्तर में उफान जारी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में मंगलवार की सुबह में जलस्तर 32.48 मीटर था, जो दोपहर 12 बजे जलस्तर घटकर 32.40 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 32.07 मीटर था, जो छह घंटे बाद यहां का जलस्तर भी 31.95 मीटर पर हो गया है. कुरसेला में मंगलवार की सुबह जलस्तर 32.52 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर 32.43 मीटर हो गया.

दुर्गापुर में इस नदी का जलस्तर सुबह में 29.43 मीटर दर्ज किया गया है. दोपहर में यहां का जलस्तर 29.40 हो गया है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर 27.69 मीटर था, जो मंगलवार की दोपहर में घटकर 27.66 मीटर हो गया. इस नदी का जलस्तर आजमनगर में 31.00 मीटर था, जो दोपहर में 30.95 मीटर हो गया है. धबोल में इस नदी का जल स्तर मंगलवार की सवेरे 30.45 मीटर था. छह घंटे बाद यानी दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.38 मीटर पर हो गया.

posted by ashish jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन