ePaper

PHOTOS: पटना में सज गया लालबाग के राजा का दरबार, दिखने लगी गणपति उत्सव की धूम

Updated at : 19 Sep 2023 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: पटना में सज गया लालबाग के राजा का दरबार, दिखने लगी गणपति उत्सव की धूम

दस दिनों तक रिद्धि-सिद्धि के प्रदाता व देवाधिदेव भगवान गणेश का आह्वान किया जायेगा. पटना में भी इसकी धूम दिखने लगी है. शहर में दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर, मीठापुर बस स्टैंड सहित पटना सिटी, दानापुर में भी बप्पा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भव्य पंडाल बनाये गये हैं.

विज्ञापन
undefined

जय देव-जय देव, जय मंगल मूर्ति, दर्शनमात्रे मनःकामना पूर्ति… के जयघोष के साथ आज राजधानी पटना में गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई. शहर में दारोगा राय पथ स्थित महाराष्ट्र मंडल परिसर से लेकर मीठापुर बस स्टैंड सहित पटना सिटी, दानापुर में भी बप्पा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भव्य पंडाल बनाये गये हैं. इस वर्ष विशेष संयोग में गणेश चतुर्थी विशेष फल देने वाली साबित होगी.

undefined

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुख-समृद्धि के देवता भगवान श्री गणेश का जन्म हुआ था. इसी उपलक्ष्य में हर साल गणेश उत्सव मनाया जाता है. यह पर्व पूरे दस दिनों तक चलता है, जो भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर अनंत चतुर्दशी तिथि के दिन तक चलता है.

undefined

इस साल गणेश उत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से शुरू हो चुकी है. वहीं इसका समापन 28 सितंबर को होगा.

undefined

पटना के महाराष्ट्र मंडल भवन में धूमधाम से श्री गणेश जी के प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ उत्सव शुरू हुआ. लाल बाग के राजा 25 लाख के हीरों के मुकुट पहनाये गये हैं. महावीर मन्दिर में गणपति के अवतरण का त्योहार मनाया गया. महाराष्ट्र मंडल में पूजा-अर्चना करने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप कुमार और पटना की मेयर सीता साहू पहुंची.

undefined

इस बार भी लालबाग के राजा की प्रतिकृति महाराष्ट्र से निर्मित होकर आयी है. पूजा के संबंध में महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष जयचंद पवार व सचिव संजय भोसले ने बताया कि मंगलवार की सुबह गणेशजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई.

undefined

महराष्ट्र मंडल के पंडाल में स्थापित श्री गणेश जी की पूजा करने के लिए विशेष तौर महाराष्ट्र के सांगली से पंडित प्रशांत जहागीरदार आये हैं. लालबाग के राजा की प्रतिमा इस वर्ष आठ फीट की है.

undefined

वहीं पटना के न्यू रोड स्थित पुरानी मीठापुर बस स्टैंड (बिग्रहपुर) में पिछले 12 दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जायेगा. संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार यादव ने बताया कि इस बार यहां भगवान गणेश की प्रतिमा 12 फीट की होगी, जिसे कुम्हार टोली (कोलकाता) के मूर्तिकार विश्वजीत पाल ने बनाया है.

undefined

मंगलवार को पंडाल में शाम छह बजे कलश स्थापना और प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी. 27 सितंबर को जागरण संध्या और पूजा का समापन और खिचड़ी भंडारा का आयोजन होगा. जबकि, 29 सितंबर को विसर्जन यात्रा संपन्न होगा. श्रद्धालु 351 रुपये का सहयोग राशि देकर हांडी प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं.

undefined
undefined
undefined
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन