तेज प्रताप के अरण्य भवन कार्यालय से फर्नीचर गायब, लाखों के फर्नीचर की तलाश जारी, जानें क्या है पूरा मामला

Published at :19 Jan 2023 8:55 PM (IST)
विज्ञापन
तेज प्रताप के अरण्य भवन कार्यालय से फर्नीचर गायब, लाखों के फर्नीचर की तलाश जारी, जानें 
क्या है पूरा मामला

बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व नये फर्नीचर अरण्य भवन में आये थे, लेकिन अब यहां से गायब हो गये हैं. कब से गायब है या किसने गायब की इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है. वैसे शक की सुई ठेकेदार पर जा रही है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. फर्नीचर की कीमत लाखों में बतायी जा रही है.

विज्ञापन

पटना. नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विभागीय कार्यालय में चोरी का मामला सामने आया है. बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन के अरण्य भवन से लाखों रुपये के नये फर्नीचर गायब हो गये हैं. बताया जाता है कि कुछ दिनों पूर्व नये फर्नीचर अरण्य भवन में आये थे, लेकिन अब यहां से गायब हो गये हैं. कब से गायब है या किसने गायब की इस बात की जानकारी किसी के पास नहीं है. वैसे शक की सुई ठेकेदार पर जा रही है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. फर्नीचर की कीमत लाखों में बतायी जा रही है.

लाखों रुपये के नये फर्नीचर अरणय भवन में लाये गये थे

मंत्री तेजप्रताप यादव के सहायक मिशाल ने गुरुवार को इस प्रकरण का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा रोड स्थित अरण्य भवन में स्थित लाखों रुपये के नये फर्नीचर अरणय भवन में लाये गये थे. उन फर्नीचरों को कार्यालय के विभिन्न कमरों में लगाया जाना था, लेकिन अब यहां नहीं दिख रहे हैं. उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में ठेकेदार बबलू सिंह का नाम आ रहा है. विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस सोफे को खास ऑफिस के लिए मंगवाया गया था. यह सोफा विभाग की छत पर लाकर रखा गया था, लेकिन अब यह अपनी जगह से गायब है.

कई और सामान के गायब होने की भी आशंका
undefined

विभाग का यह भी कहना है कि कई और सामान के गायब होने की भी आशंका है. विभाग के स्टाफ का कहना है कि सोफे समेत अन्य सामान को ठेकेदार बबलू सिंह लेकर गये हैं. उन लोगों को इस बारे में इससे ज्यादा और कोई जानकारी नहीं है. जांच के लिए विभाग में मौजूद सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. साथ ही साथ विभाग में कार्यरत स्टाफ और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है.

चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं

तेज प्रताप यादव के यहां चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले मई 2022 में उनके ही एक नौकर ने उन्हें चूना लगाया था. उनका नौकर उनके घर में चोरी कर के फरार हो गया था. खुद इस बात की जानकारी तेजप्रताप ने पुलिस को दी थी. तेजप्रताप ने सचिवालय थाने को दिए गए लिखित आवेदन में यह कहा गया था कि 27 मई को मेरे आवास 2 एम स्ट्रैंड रोड पटना से किदवईपुरी पटना के निवासी चंदन कुमार मेरा आईफोन एवं तीन बैग चोरी करके भाग गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन