ePaper

नवादा में दो दोस्तों की एक साथ उठी अर्थी, पूरे गांव में पसरा मातम

Updated at : 25 Mar 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
फोटो सांकेतिक है

फोटो सांकेतिक है

नवादा : जिले में भेलवा के समीप सड़क पार करने के दरम्यान विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दो दोस्तों को रौंद दिया.

विज्ञापन

नवादा : सोमवार की देर रात हिसुआ-राजगीर एनएस-82 पर भेलवा गांव के सामने सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी. दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर बाजार से घर वापस लौट रहे थे. भेलवा के समीप सड़क पार करने के दरम्यान घटना हुई. विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया. दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मृतकों की पहचान छोटेलाल राजवंशी के बेटे सूरज कुमार उम्र 21 साल और अशोक चौधरी के बेटे पप्पू कुमार 19 साल के रूप में हुई है. दोनों युवक नारदीगंज थाना क्षेत्र के कोशला फतेहपुर गांव के निवासी हैं.

दोनों युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा : थानाध्यक्ष

इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि अज्ञात वाहन ने दोनों युवक को रौंद दिया. सूचना के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष, एसआइ अशोक कुमार, विनोद कुमार समेत पुलिस बल स्थल पर पहुंचे और शवों को उठाने की प्रक्रिया शुरू हुई़ इसी दौरान परिजन और आसपास के गांवों के ग्रामीण जमा हो गये. लोगों ने प्रशासन को कोसा और शवों को उठने नहीं दिया. काफी समझाने-बुझाने के बाद शवों को उठाया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष रूपा कुमारी ने बताया कि बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बाइक सवारों को रौंदने वाले वाहन की खोजबीन की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दोनों दोस्त इकलौते पुत्र

इस घटना के बाद दोनों दोस्त के परिवार में कोहराम मच गया है. दोनों जिगरी दोस्त थे. पप्पू कुमार की शादी की बात चल रही थी. रविवार को उसे देखने लड़की वाले आये थे. वहीं, सूरज की शादी एक साल पहले हुई थी. बताया गया कि उसकी पत्नी तीन माह की गर्भवती है. पति की मौत की खबर के बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी है. इस घटना से दोनों परिवारों समेत गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें : मधुबनी : घर में गूंजनी थी किलकारी तभी मौत ने किया तांडव, सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन