ePaper

मधुबनी : घर में गूंजनी थी किलकारी तभी मौत ने किया तांडव, सड़क हादसे में गर्भवती महिला समेत दो की मौत

Updated at : 25 Mar 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

मधुबनी : मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे जिले के बांसी-धनहा मुख्य पथ पर बोलेरो और ट्रक के बीच टक्कर हो गया और इसमें गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

मधुबनी : धनहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांसी-धनहा मुख्य पथ में मंगलवार की अहले सुबह करीब तीन बजे तमकुहा टांड़ बाजार के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक व यात्रियों से भरी बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. जिस दौरान बोलेरो में सवार गर्भवती समेत दो महिलाओं की मौत हो गयी. वहीं पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने स्थानीय धनहा थाना को सूचना देते हुए मृत महिलाओं की शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया. घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायलों का इलाज चल रहा है. बता दें कि सभी बोलेरो सवार धनहा थाना के मुर्गाहवा गांव निवासी है. घटना के बाद ट्रक व बोलेरो को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है. घायलों में स्थानीय सरपंच भी शामिल है. वही इस हृदय विदारक घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.

अस्पताल से जांच करा घर वापस लौट रहे थे परिजन

मिली जानकारी के अनुसार मुर्गाहवा गांव निवासी सुभाष पाल की पुत्री प्रियंका देवी को सोमवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर सुभाष पाल व गांव के ही सरपंच उमेश पाल, राजन पाल समेत कुल सात लोग बोलेरो पर सवार होकर इलाज के लिए पीएचसी दहवा पहुंचे. जहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने गर्भवती महिला की जांच कर अभी नवजात शिशु के पैदा होने में दो-चार दिन काफी विलंब होने को बताया. इसके बाद परिजन पुन: बोलेरो में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे कि सड़क हादसा में गर्भवती प्रियंका देवी सहित 45 वर्षीय आशा देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इस प्रकार मां और पेट में पल रहे बच्चा भी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वही अन्य पांच लोग घायल हो गए.

112 ने पहुंचा पीएचसी मधुबनी

जिसकी सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को पीएचसी मधुबनी पहुंचाया गया. पीएचसी के डॉक्टरों ने जांच के क्रम में दो महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल सरपंच उमेश पाल, सुभाष पाल, चालक राजन पाल, सरली देवी, रीना देवी को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया. जिनका इलाज उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अस्पताल में चल रहा है. घायलों में सरली देवी व सुभाष पाल की स्थिति काफी दयनीय बनी हुई है. पुलिस ने मृत दोनों महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बोले थानाध्यक्ष

इस बाबत धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा. वहीं ट्रक व बोलेरो को जब्त कर लिया गया है. हालांकि ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़ भागने में सफल रहा है. पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें : चिराग के साथ सेल्फी लेने के लिए समर्थकों ने तोड़ा बेरिकेडिंग, खतरे में पड़ी केंद्रीय की सुरक्षा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन