गया में बालू लदे ट्रैक्टर ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत, गुस्साये लोगों ने पुलिस को खदेड़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Oct 2022 9:58 AM
बुधवार की सुबह आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे उस वक्त कुचल दिया जब वो सेना में बहाली की तैयारी करने को रोज की तरह सुबह दौड़ने को निकला था. युवक का नाम मृत्युंजय कुमार बताया जा रहा है.
गया. बुधवार की सुबह आर्मी की तैयारी कर रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये हैं. बताया जाता है कि तेज रफ़्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने युवक को उस वक्त कुचल दिया जब वो सेना में बहाली की तैयारी करने को रोज की तरह सुबह दौड़ने को निकला था. युवक का नाम मृत्युंजय कुमार बताया जा रहा है. 27 वर्ष के मृत्युंजय कुमार के पिता राजेश महतो हैं जो ग्राम कोयरिया सिमरा के रहनेवाले बताये जा रहे हैं.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रैक्टर से कुचलने के बाद मृत्युंजय की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक ने तीन और युवक को कुचल दिया. खिजरसराय की ओर भाग रहे ट्रैक्टर ने पहले दिलीप कुमार, पिता लालदेव यादव, ग्राम सिसवर को ठोकर मारी. फिर अरविंद कुमार पाली और जितेंद्र कुमार मिश्र बीघा को भी ठोकर मारकर घायल कर दिया. अंतत: टक्कर मारने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया. हालांकि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. तीनों गंभीर रूप से घायल हैं.
ट्रैक्टर प्रेम बीघा के टुनटुन यादव का बताया जा रहा है. सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार बनना पड़ा. आक्रोसित लोगों ने पुलिस को देखते ही उस पर हमला शुरू कर दिया. किसी प्रकार पुलिस कर्मी वहां से जान बचा कर भागे.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया की रोजाना बालू से थानाध्यक्ष को लाखों रुपए की कमाई होती है. इसलिए जानबूझ कर बालू माफिया पर कारवाई नहीं करते. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है. उन्होंने केवल जांच होने की बात कही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










