मलाही पकड़ी में फोर्ड हॉस्पिटल शुरू करेगा नया यूनिट, कैथलैब और इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध

Updated:
विज्ञापन

फोर्ड हॉस्पिटल शुरू करेगा नया यूनिट, फोटो- एआई

Ford Hospital: फोर्ड हॉस्पिटल मलाही में अपना नया 40-बेड यूनिट शुरू करने जा रहा है. 40 बेड वाले इस अस्पताल में लेप्रोस्कोपी, हार्ट इमरजेंसी, कैथलैब, सामान्य से लेकर जटिल सर्जरी और ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

विज्ञापन

Ford Hospital: स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में फोर्ड हॉस्पिटल जल्द ही अपना दूसरा यूनिट शुरू करने जा रहा है. यह नया यूनिट इस माह के अंत तक मलाही के पास शुरू किया जाएगा, जहां मरीजों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बी.बी. भारती ने बताया कि इस नए केंद्र में लेप्रोस्कोपी सर्जरी और हृदय संबंधी इमरजेंसी सेवाएं प्रमुख रूप से उपलब्ध रहेंगी. इसके साथ ही यहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस कैथलैब की स्थापना की गई है, जिससे हृदय रोगियों की जांच और इलाज अधिक सटीक व त्वरित तरीके से किया जा सकेगा.

डॉ. बी.बी. भारती ने बताया कि अस्पताल में गॉल ब्लैडर, हर्निया सहित कई प्रकार की सामान्य और जटिल सर्जरी की सुविधा भी उपलब्ध होगी. इससे आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर और आधुनिक इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

चार मंजिला इस आधुनिक अस्पताल भवन में 40 बेड की व्यवस्था की गई है, जहां मरीजों के इलाज और देखभाल के लिए सभी जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. अस्पताल में प्रशिक्षित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात रहेगी.

डॉ. भारती ने बताया कि यहां ओपीडी सेवा में भी सभी प्रमुख विभागों के डॉक्टर नियमित रूप से मरीजों को परामर्श देंगे. नए यूनिट के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को तुरंत उपचार उपलब्ध हो पाएगा. अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस यूनिट के शुरू होने से इलाके में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और मजबूत होगी.

विज्ञापन
प्रीतीश सहाय

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन