चारा घोटाला: बढ़ सकती है लालू यादव की मुश्किलें, 23 को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
चारा घोटाला: बढ़ सकती है लालू यादव की मुश्किलें, 23 को कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश

सुनवाई के दौरान विशेष कोर्ट में जगदीश शर्मा, आरके राणा, बेग जुलियस, साधना सिंह, ध्रुव भगत, त्रिपूरी मोहन प्रसाद, संजय उत्पल, फ्रेडरिक करकेटा, प्रभाकर कुमार सि���ह समेत कुल 16 अभियुक्त उपस्थित थे, जबकि लालू प्रसाद, नागेंद्र पाठक और प्रकाश कुमार लाल कोर्ट में उपस्थित नहीं थे.

विज्ञापन

पटना सीबीआइ विशेष कोर्ट ने मंगलवार को चारा घोटाले के बांका ट्रेजरी से अवैध निकासी मामले की सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद समेत सभी अभियुक्तों को 23 नवंबर को सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया. वहीं, कोर्ट ने अनुपस्थित अभियुक्तों के बारे में सीबीआइ को निर्देश दिया कि वह यह रिपोर्ट दे कि वे जिंदा हैं या मर गये. सुनवाई के दौरान लालू प्रसाद समेत तीन अभियुक्तों ने बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट में वकील के माध्यम से 317 का आवेदन दिया. कोर्ट ने उसे स्वीकार करते हुए अब 23 नवंबर को सशरीर उपस्थित रहने का निर्देश दिया.

सुनवाई के दौरान विशेष कोर्ट में जगदीश शर्मा, आरके राणा, बेग जुलियस, साधना सिंह, ध्रुव भगत, त्रिपूरी मोहन प्रसाद, संजय उत्पल, फ्रेडरिक करकेटा, प्रभाकर कुमार सिंह समेत कुल 16 अभियुक्त उपस्थित थे, जबकि लालू प्रसाद, नागेंद्र पाठक और प्रकाश कुमार लाल कोर्ट में उपस्थित नहीं थे.

गौरतलब है कि बांका ट्रेजरी से फर्जी विपत्र के माध्यम से लगभग 46 लाख रुपये की निकासी की गयी थी. यह मामला वर्ष 1996 से चल रहा है. शुरू में कुल 44 अभियुक्त बनाये गये थे. वर्तमान में 28 अभियुक्तों पर मामला चल रहा है और आधा दर्जन अभियुक्तों के मरने की सूचना कोर्ट तक आ चुकी है. वहीं, अन्य अभियुक्तों के बारे में सीबीआइ को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन