5 अगस्त को होगी बिहार कैबिनेट की बैठक, नौकरी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत लिए जा सकते हैं ये जरूरी फैसले

Updated:
विज्ञापन

सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री

Bihar Cabinet Meeting: सोमवार को बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया और जन सुराज के प्रशांत किशोर की जीत हुई. उपचुनाव के बाद पहली बार 5 अगस्त को बिहार कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक में कई जरूरी एजेंडों पर मुहर लगाई जा सकती है.

विज्ञापन

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली बार बिहार कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी के अलावा अन्य विभागों के मंत्री अधिकारी मौजूद रहेंगे.

दोनों डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

मंत्रिमंडल सचिवालय में होने वाली कैबिनेट की बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों लिहाज से अहम मानी जा रही है. इस दौरान कई विभागों से जुड़े अहम एजेंडों पर मुहर लगाई जा सकती है. कई विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है. बैठक खत्म होने के बाद प्रेस ब्रीफिंग के दौरान जानकारी दी जाएगी.

बैठक में क्या-क्या लिए जा सकते हैं फैसले?

बैठक में अलग-अलग विभागों में नई भर्तियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं. राज्य सरकार ने साल 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है. ऐसे में संभावना है कि कई विभागों में नई बहाली का रास्ता साफ हो सकता है. सिर्फ रोजगार ही नहीं, महिलाओं, विधवाओं और बुजुर्गों के लिए भी नई कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है.

सरकार अलग-अलग विभागों के प्रस्तावों पर विचार कर नई योजनाओं को मंजूरी दे सकती है. इसके अलावा सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं. राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए सड़क, फोरलेन, पुल और अन्य निर्माण परियोजनाओं को भी मंजूरी मिलने की चर्चा है. सड़क परियोजनाओं के साथ-साथ रेल और हवाई कनेक्टिविटी से जुड़े प्रस्तावों पर भी महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

इससे पहले 29 जुलाई को हुई थी बैठक

इससे पहले 29 जुलाई को हुई कैबिनेट की बैठक में 24 एजेंडों पर मुहर लगी थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर राज्य में भर्ती, आधारभूत संरचना, कृषि, उद्योग और पेयजल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी. इनमें 22 हजार आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका की बहाली, बंद चीनी मिलों के पुनर्जीवन, जमुई में दो नए पुलों के निर्माण, अमृत 2.0 के तहत जलापूर्ति परियोजनाओं और सब्जी प्रसंस्करण योजना को मंजूरी शामिल थे.

Also Read:पटना में प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल, पुलिस के साथ झड़प, इनकम टैक्स गोलंबर पर हंगामा


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन