Video अपराधियों ने जदयू नेता को मारी गोली, कुम्हरार से राजद उम्मीदवार के रूप में लड़ा था चुनाव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Nov 2021 4:16 PM
राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के रूप में कुम्हरार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके जदयू नेता धर्मेंद्र चंद्रवंशी को फुलवारीशरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी में गुरुवार की सुबह गोली मार दी गयी. हालांकि गोली उनकी बांह में लगी है और पीएमसीएच में उनका ईलाज चल रहा है.
फूलवारीशरीफ. राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के रूप में कुम्हरार विधानसभा से चुनाव लड़ चुके जदयू नेता धर्मेंद्र चंद्रवंशी को फुलवारीशरीफ के मित्र मंडल कॉलोनी में गुरुवार की सुबह गोली मार दी गयी. हालांकि गोली उनकी बांह में लगी है और पीएमसीएच में उनका ईलाज चल रहा है.
बताया जाता है कि गोली लगने के बाद आनन-फानन में उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फुलवारीशरीफ लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया.
पुलिस के अनुसार मीठापुर इलाके में रहने वाले जदयू नेता धर्मेंद्र कुमार अपने कुछ मित्रों के साथ मित्र मंडल कॉलोनी स्थित जमीन विवाद पर बाउंड्री को देखने गए थे. उनका यहां 7 कट्ठा का प्लाट बताया जाता है.
इसी क्रम में लगभग 5 की संख्या में आये अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. जान बचाने के लिए जदयू नेता अपनी गाड़ी की तरह भागे. हालांकि इस बीच एक गोली उनके बायीं बाह में लगी और वह बुरी तरह घायल हो गये. गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये. लोगों को जमा होता देख अपराधी वहां से भाग निकले.
जदयू नेता ने पुलिस को बताया कि पांच की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे थे. उनमें से ओम गुप्ता जय गुप्ता और अभिषेक कुमार को पहचानते हैं. फुलवारी शरीफ थाना पुलिस जांच करने में जुट गयी है.
इनपुट- अजीत
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










