शर्मनाक: पत्नी के मायके जाने के बाद बेटी के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Bihar News बच्ची की हालत देख मुशहरी थानेदार शशिभूषण प्रसाद ने महिला थाने की पुलिस को बुलाया. बच्ची से जब प्रभारी थानेदार संवेदना सनेही ने पूछताछ किया तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में जानकारी दी.
Bihar News: मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना हुई है. कलयुगी पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना शुक्रवार देर शाम की है. पीड़ित बच्ची लहूलुहान हालत में देर रात मुशहरी थाने की पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. बच्ची की हालत देख मुशहरी थानेदार शशिभूषण प्रसाद ने महिला थाने की पुलिस को बुलाया. बच्ची से जब प्रभारी थानेदार संवेदना सनेही ने पूछताछ किया तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में जानकारी दी.
मामले में महिला थाने में पॉक्सो एक्ट में एफआइआर दर्ज किया गया. पीड़िता का देर रात ढाई बजे मेडिकल जांच कराया गया. इसमे दुष्कर्म की पुष्टि होते ही पुलिस ने शनिवार की अहले सुबह साढ़े चार बजे छापेमारी करके आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया है. देर शाम पुलिस ने आरोपित पिता को कोर्ट में पस्तुत किया. जेल भेजने की कवायद जारी थी. पीड़ित बच्ची ने बताया कि उसकी मां मायके गयी हुई है. शुक्रवार की देर शाम पिताजी पूजा- पाठ कराने के बाद घर लौटे. उसको अकेला पाकर कमरे में जबरदस्ती ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया.
पिता ने किसी को घटना की जानकारी देने पर हत्या करने की धमकी दिया. किसी तरह से पिता के चंगुल से छूटकर देर रात वह मुशहरी थाने पहुंची. वहां, पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी. महिला थाने के प्रभारी थानेदार संवेदना सनेही ने बताया कि बच्ची का मेडिकल जांच करा दिया गया है. आरोपित पिता का पूर्व में भी संदिग्ध चरित्र होने की जानकारी मिली है. परिवार के अन्य सदस्यों का भी बयान दर्ज किया गया है. रविवार को पीड़ित बच्ची का कोर्ट मे 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस घटना को ग्रामीणों ने शर्मनाक बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










