ePaper

कैमूर में पिता ने किया रिश्ते को शर्मसार, बेटी को भांग की गोली खिलाकर बेहोसी में किया दुष्कर्म

Updated at : 14 Mar 2023 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
कैमूर में पिता ने किया रिश्ते को शर्मसार, बेटी को भांग की गोली खिलाकर बेहोसी में किया दुष्कर्म

कैमूर में नाबालिग बेटी ने अपने ही पिता पर रेप का आरोप लगाया है. बच्ची ने बताया कि पिता ने पहले उसे भांग खिलाई फिर बेहोसी की हालत में उसके साथ गंदा काम किया. दूसरे दिन पड़ोसी को जब जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई. जिसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

बिहार के कैमूर जिला स्थित रामगढ़ थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पिता ने अपनी ही नाबालिक बेटी को भांग खिलाकर हवस का शिकार बनाया और दुष्कर्म किया. यह बात जब पड़ोसी को पता चली तो उसने नाबालिक को पुलिस में सूचना देने को कहा. पड़ोसी की पहल पर नाबालिग ने पुलिस को सूचना दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. जब पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगालना शुरू किया, तो पता चला कि उसके खिलाफ पहले भी रेप के मामले दर्ज हो चुके हैं. रेप के साथ ही मद्य निषेध के मामले भी दर्ज पाए गए.

घटना को अंजाम देने के बाद बच्ची को घर में किया बंद

पूरा मामला सामने आने के बाद पता चला की आरोपी पिता ने सबसे पहले अपनी नाबालिग बच्ची को भांग खिलाई. इसके बाद जब बच्ची पूरी तरह बेहोशी की अवस्था में हो गई, फिर उसके साथ बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोमवार सुबह-सुबह घर का दरवाजा बंद कर चला गया, ताकि बच्ची इस घटना की जानकारी किसी को ना दे सके. बेहोशी का असर खत्म होने के बाद बच्ची छत पर पहुंची. फिर उसने अपने पड़ोसी को पूरी बात बताई और पड़ोसी के माध्यम से बच्ची ने पुलिस को सूचना दी.

आरोपी के खिलाफ पहले से कई केस थे दर्ज

वहीं इस घटना के बाद मोहनिया के डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि घटना 12 मार्च की दोपहर की है. सोमवार को जब बच्ची होश में आई, तो उसने अपने घर के मेन गेट को बाहर से बंद देखा. जिसके बाद पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी. रामगढ़ थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पिता के खिलाफ सात-आठ मामले दर्ज हैं, जिसमें रेप का केस, आर्म्स एक्ट और मद्य निषेध के भी केस शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन