ePaper

बाड़ी म्हाने नदी पर बराज निर्माण से 40 गांवों के किसान होंगे समृद्ध, गर्मी के दिनों में पटवन की समस्या होगी दूर

Updated at : 04 Jan 2021 11:41 AM (IST)
विज्ञापन
बाड़ी म्हाने नदी पर बराज निर्माण से 40 गांवों के किसान होंगे समृद्ध, गर्मी के दिनों में पटवन की समस्या होगी दूर

किसानों का मानना है कि गर्मी के दिनों में नदी का पानी बह जाने व सूख जाने के चलते इलाके के किसानों को पटवन की समस्या सबसे बड़ी हो जाती थी.

विज्ञापन

बाढ़. बेलछी प्रखंड की फतेहपुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर गांव एवं रतनपुरा गांव के बीच बाड़ी म्हाने नदी पर लघु सिंचाई विभाग के द्वारा करीब 18 करोड़ की लागत से बराज का निर्माण कराया जा रहा है.

इसका काम युद्ध स्तर पर चल रहा है. इलाके के किसानों का मानना है कि गर्मी के दिनों में नदी का पानी बह जाने व सूख जाने के चलते इलाके के किसानों को पटवन की समस्या सबसे बड़ी हो जाती थी.

लेकिन बिहार सरकार के द्वारा नदी के ऊपर बराज का निर्माण कराये जाने से अब किसानों के लिए जल संचय की व्यवस्था हो जायेगी.

इससे किसान समय पर अपने खेतों का पटवन कर सकेंगे और दो फसल उपजाने के बाद किसान समृद्ध होंगे.

पंचायत के मुखियापति राजीत कुमार टिकू ने बताया कि फरवरी तक बराज का निर्माण पूर्ण हो जायेगा. उसके बाद बिहार सरकार के मंत्री के उद्घाटन समारोह में आने की संभावना है.

बराज का काम समय पर पूरा कर लिया जायेगा. इस निर्माण से इलाके के 40 गांव के लोगों को फायदा होगा.

साथ ही संपर्क पथ का भी निर्माण किये जाने से नदी में पानी के समय लोगों को आने-जाने में असुविधा नहीं होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन