केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार अगले सप्ताह, बिहार से बन सकते हैं तीन नये मंत्री, इन नामों की है चर्चा

Updated at : 16 Jun 2021 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिपरिषद का विस्तार अगले सप्ताह, बिहार से बन सकते हैं तीन नये मंत्री, इन नामों की है चर्चा

अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार की संभावना जतायी जा रही है. इसमें कुछ मंत्रियों का पोर्टफोलियो बदल सकता है. कुछ को नये मंत्रालय मिल सकते हैं, जबकि कुछ के पास मौजूद एक से ज्यादा मंत्रालयों में कटौती की जा सकती है.

विज्ञापन

पटना. अगले सप्ताह केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार की संभावना जतायी जा रही है. इसमें कुछ मंत्रियों का पोर्टफोलियो बदल सकता है. कुछ को नये मंत्रालय मिल सकते हैं, जबकि कुछ के पास मौजूद एक से ज्यादा मंत्रालयों में कटौती की जा सकती है. इस बार पीएम नरेंद्र मोदी की टीम में बिहार से तीन नये चेहरों के शामिल होंगे. इसमें भाजपा कोटे से एक और जदयू कोटे से दो सांसद मंत्री बन सकते हैं.

पार्टी सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों के हाइकमान की इस मसले पर बातचीत भी हो चुकी है. यह मंत्रिपरिषद विस्तार पहले ही होना था, लेकिन कोरोना की वजह से टल गया था. इसमें भाजपा प्रदेश इकाई से जिन दो प्रमुख नामों की चर्चा है, उनमें राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल शामिल हैं.

इन दोनों में कोई एक मंत्री बनेंगे. सबसे ज्यादा संभावना सुशील कुमार मोदी की है, क्योंकि उनका बिहार के वित्त मंत्री के तौर पर काफी लंबा अनुभव है. उन्हें उनके पिछले अनुभवों के आधार पर ही कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. हालांकि, डॉ संजय जायसवाल के नाम की भी काफी चर्चा है.

उधर, घटक दल जदयू से दो मंत्री बनेंगे. इनमें एक अगड़ा और एक पिछड़ा समुदाय से होंगे. अगड़े समुदाय में ललन सिंह का नाम सबसे आगे है, जबकि पिछड़े वर्ग से तीन लोगों के नामों की चर्चा है.

इनमें राज्यसभा सदस्य और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, सीतामढ़ी के सांसद सह पूर्व पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटू और पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा शामिल हैं. हालांकि, जदयू की स्थिति बहुत स्पष्ट नहीं है. नामों की घोषणा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन