Bihar News: वैशाली में पुलिस अफसर के ठिकानों पर रेड, अवैध शराब के मामले में EOU ने की कार्रवाई

Bihar News शराब कारोबारी से संबंध रखने के मामले में यह पहली कार्रवाई है. सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव में पटना से पहुंची टीम पुलिस अफसर के घर खंगाल रही है.
Bihar News: बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना प्रभारी के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी कर रही है. वैशाली के लालगंज के थानेदार चंद्र भूषण शुक्ला पर अवैध शराब में संलिप्तता के आरोप लगे है. थानेदार चंद्र भूषण शुक्ला के लालगंज, छपरा व सिवान स्थित कई ठिकानों पर छानबीन की जा रही है.
जानकारी के अनुसार EOU ने लालगंज थानेदार के खिलाफ 30 नवंबर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया था. इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद तीन ठिकानों पर बुधवार की सुबह से ही छापेमारी चल रही है. जानकारी के अनुसार, लालगंज थाना परिसर व आवास, छपरा शहर स्थित आवास, सिवान के रघुनाथपुर स्थित पैतृक मकान की तलाशी EOU की टीम ले रही है.
बता दें कि आर्थिक अपराध इकाई की टीम इसके पहले बालू के अवैध खनन मामले में कई पुलिस अफसरों पर कार्रवाई कर चुकी है. वहीं, शराब कारोबारी से संबंध रखने के मामले में यह पहली कार्रवाई है. सिवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के पंजवार गांव में पटना से पहुंची टीम पुलिस अफसर के घर खंगाल रही है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




