सहरसाः इंजीनियरिंग के छात्र को घर में घुसकर मारी गोली,रास्ता विवाद को लेकर हुई हत्या जांच में जुटी पुलिस

रास्ता विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 20 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा राज की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
सहरसा. रास्ता विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 20 वर्षीय इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा राज की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. अब तक किसी आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुराहा गांव के बघैल टोला निवासी गोवर्धन यादव के 20 वर्षिय पुत्र जयकांत कुमार की मंगलवार देर रात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के वक्त जयकांत अपने घर के दरबाजे पर सोया हुआ था.
बताया जाता है कि गोवर्धन यादव को अपने ही पड़ोस में रहने वाले ललन यादव से जमीन विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है. कहा जाता है कि गोवर्धन यादव ने प्रतिशोध में मंगलवार को दरवाजे पर सो रहे इंजीनियरिंग के छात्र जयकांत कुमार की कनपटी में गोली मार दी.
गोली लगने के बाद जख्मी हालत में जयकांत चिल्लाया. इससे घर के अन्य सदस्यों की नींद खुली और आनन-फानन में परिजन उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया. सभी दहाड़ मारकर रोने लगे. वहीं से पुलिस को घटना की सूचना दी गयी.
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. उक्त घटना के संबंध में सोनवर्षा राज थाना अध्यक्ष सुनील भगत की माने तो दोनों पक्षों में बीच रास्ता को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. विवाद के बीच ही उक्त युवक को गोली मारकर हत्या की गयी है. मामले की जांच चल रही है. आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
इनपुट-मुकेश कुमार सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




