ePaper

पटना एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, ढाका से काठमांडू जा रही थी फ्लाइट

Updated at : 05 May 2023 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, ढाका से काठमांडू जा रही थी फ्लाइट

पटना एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी है. यह फ्लाइट बांग्लादेश के ढाका से नेपाल के काठमांडू जा रही थी. फ्लाइट में करीब 77 यात्री थे. तकनीकी खराबी होने की वजह से इसे पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया है.

विज्ञापन

पटना. पटना एयरपोर्ट पर बांग्लादेश के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गयी है. यह फ्लाइट बांग्लादेश के ढाका से नेपाल के काठमांडू जा रही थी. फ्लाइट में करीब 77 यात्री थे. तकनीकी खराबी होने की वजह से इसे पटना एयरपोर्ट पर उतारा गया है. एयरपोर्ट के अधिकारी जांच में जुटे हैं कि विमान में क्या खराबी आयी है.

विमान में सवार सभी 77 यात्रियों को सुरक्षित

एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर दोपहर 12 बजे ये इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी है. विमान में तकनीकी खराबी आयी थी. विमान में सवार सभी 77 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इन्हें अब एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजने की तैयारी की जा रही है.

सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

दरअसल, बांग्लादेश एयरलाइंस ने विमान ने नेपाल के काठमांडू के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन हवा के बीच विमान में तकनीकी खराबी आ गयी. जिसके बाद एटीसी से अनुमति मिलने के बाद बांग्लादेशी विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. विदेशी विमान के पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर एहतियात के तौर पर सीआईएसएफ के जवानों ने सुरक्षा कड़ी कर दी और सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. विमान में क्या खराबी आयी है फिलहाल इसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन