एम्स, पटना साहिब और बिहटा रूट पर भी दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, आज से होगा ट्रायल

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Jun 2021 8:57 AM

विज्ञापन

बांकीपुर एम्स (222), बांकीपुर पटना साहिब (555) और बांकीपुर बिहटा (888) रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी. इसके लिए सोमवार से ट्रायल शुरू होगा और अगले तीन दिनों में बारी-बारी से इन तीनों रुटों पर ट्रायल लिया जायेगा.

विज्ञापन

पटना. बांकीपुर एम्स (222), बांकीपुर पटना साहिब (555) और बांकीपुर बिहटा (888) रूट पर भी इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी. इसके लिए सोमवार से ट्रायल शुरू होगा और अगले तीन दिनों में बारी-बारी से इन तीनों रुटों पर ट्रायल लिया जायेगा. इसमें इस बात पर विशेष ध्यान दिया जायेगा कि रास्ते में ऊंचा स्पीड ब्रेकर जैसा कोई अवरोधक तो नहीं है या सड़क पर ऐसे गड्ढे तो नहीं हैं, जिससे गुजरने पर गाड़ी को अधिक उछलने (बंप करने) की नौबत आये.

इलेक्ट्रिक बस में बैटरी, मोटर समेत इंजन के सभी प्रमुख पार्ट नीचे की ओर होने के कारण इसके प्रति अधिक सर्तकता बरती जाती है. बुधवार तक ट्रायल पूरा हो जायेगा और उसके सफल रहने पर गुरुवार या शुक्रवार से इन रूटों पर भी इलेक्ट्रिक बसों का परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. ध्यातव्य है कि वर्तमान में शहर के भीतर बेली रोड और एयरपोर्ट रुट पर ही इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं.

तीनों रुटों पर चलेंगी दो-दो बसें

आरंभ में एम्स, पटना साहिब और बिहटा तीनों रुटों में दो-दो बसें चलेंगी. एम्स रूट पर बीएसआरटीसी की बस सेवा शुरू होने से वहां इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को बहुत राहत मिलेगी, क्योंकि लंबी दूरी होने के कारण सामान्य बस में उन्हें परेशानी महसूस होती है जबकि इलेक्ट्रिक बस के एसी होने और ध्वनिरहित इंजन व प्रदूषण रहित होने के कारण इनमें यात्रियों को बहुत आराम मिलेगी.

पटना साहिब के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू होने पर वहां जाने वाले सिख श्रद्धालुओं को इससे सुविधा होगी और टैक्सी की तुलना में इससे काफी कम खर्च में वे आरामदायक ढंग से हरमंदिर साहिब तक दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे. बिहटा के लिए सेवा शुरू होने से आइआइटी के छात्रों और इएसआइसी अस्पताल जाने वाले मरीजों को सुविधा होगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन