लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा चुनाव आयोग, इस दिन बिहार आ रहे मुख्य चुनाव आयुक्त

Updated at : 06 Feb 2024 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा चुनाव आयोग, इस दिन बिहार आ रहे मुख्य चुनाव आयुक्त

चुनाव आयोग की टीम सभी राज्यों में जा-जाकर लोकसभा चुनाव से जुडी तैयारियों की समीक्षा करेगी. इसी क्रम में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम बिहार पहुंचने वाली है.

विज्ञापन

पटना. भारत चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पहले ही शुरू कर चुका है. तैयारियों का जायजा लेने के लिए अब मुख्य चुनाव आयुक्त राज्यवार दौरा कर रहे हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले सभी राज्यों के दौरे का प्लान बनाया है. चुनाव आयोग की टीम सभी राज्यों में जा-जाकर लोकसभा चुनाव से जुडी तैयारियों की समीक्षा करेगी. इसी क्रम में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम बिहार पहुंचने वाली है.

तीन दिनों तक बिहार में रहेगी आयोग की टीम

मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम आगामी 19 फरवरी को बिहार दौरे पर आ रही है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग की पूरी टीम तीन दिनों तक बिहार में लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेगी. आयोग की टीम में चुनाव आयुक्त अनुपचंद्र पांडेय और अरूण गोयल समेत आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे. चुनाव आयोग की टीम बिहार में मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ साथ जिला अधिकारियों के साथ भी बैठकें करेंगी.

Also Read: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले महंगी हो सकती है बिजली, ट्रांसमिशन व ग्रिड कंपनी ने बढ़ाया 14 फीसदी तक बजट

इन अधिकारियों के साथ होगी बैठकें

चुनाव आयोग ने अपनी टीम के दौरे का जो कार्यक्रम पटना भेजा है. बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भेजी है. तीन दिवसीय दौरे के दौरान टीम 20-21 फरवरी को राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, आलाधिकारियों एवं जिलों के डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सभी एसपी के साथ तैयारियों के समीक्षा करेगी. पहले दिन आयोग की टीम राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी. इसके साथ ही आयोग की टीम बिहार के डीजीपी और सभी डीएम-एसपी के साथ बैठक करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन