ePaper

रद्द रही दानापुर-साहिबगंज सहित आठ ट्रेनें, बाढ़ का पानी उतरने से रेलखंड पर परिचालन शुरू होने की जगी उम्मीद

Updated at : 20 Aug 2021 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
रद्द रही दानापुर-साहिबगंज सहित आठ ट्रेनें, बाढ़ का पानी उतरने से रेलखंड पर परिचालन शुरू होने की जगी उम्मीद

रद्द रही दानापुर-साहिबगंज सहित आठ ट्रेनें, बाढ़ का पानी उतरने से रेलखंड पर परिचालन शुरू होने की जगी उम्मीद

विज्ञापन

पटना. पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के जमालपुर-साहिबगंज रेलखंड के बीच भारी बारिश की वजह से जल स्तर बढ़ने के कारण दानापुर-साहिबगंज, मुजफ्फरपुर-भागलपुर सहित आठ ट्रेनें शुक्रवार को भी नहीं चलेंगी.

रद्द की गयी मेल/एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें

शुक्रवार को 03236 दानापुर-साहिबगंज, 03235 साहिबगंज-दानापुर, 03420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर, 03409 मालदा टाउन-किउल, 05553 भागलपुर-जयनगर, 03419 भागलपुर-मुजफ्फरपुर, 03487 जमालपुर-किउल व 03488 किउल-जमालपुर स्पेशल ट्रेन नहीं चलेगी. गुरुवार को 03410 किउल-मालदा टाउन व 05554 जयनगर-भागलपुर भी नहीं चली.

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

शुक्रवार को 02367 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनस व 02335 भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल वाया बांका-जसीडीह-झाझा-किऊल के रास्ते, 03024 गया-हावड़ा वाया किउल-झाझा-आसनसोल-खाना जं. के रास्ते, 03415 मालदा टाउन-पटना व 03429 मालदा टाउन-आनंद विहार टर्मिनल वाया कटिहार-बरौनी बाईपास के रास्ते चलेगी.

05955 कामाख्या-दिल्ली व 03413 मालदा टाउन-दिल्ली वाया कटिहार-बरौनी, 05956 दिल्ली-कामाख्या, 03414 दिल्ली-मालदा टाउन, 03416 पटना-मालदा टाउन वाया बरौनी बाईपास-कटिहार के रास्ते चलेगी, 02368 आनंद विहार टर्मिनस-भागलपुर के रास्ते चली.

02336 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-भागलपुर वाया किऊल-झाझा-जसीडीह-बांका-भागलपुर, 03023 हावड़ा-गया वाया खाना जं-आसनसोल-झाझा-किऊल, 03404 भागलपुर-रांची व 03403 रांची-भागलपुर वाया दुमका-रामपुर हाट के रास्ते चली.

शुक्रवार को भागलपुर से प्रस्थान करने वाली 03401 भागलपुर-दानापुर स्पेशल ट्रेन भागलपुर के बदले जमालपुर से दानापुर के लिए प्रस्थान करेगी.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन