Bihar News: बम विस्फोट मामले में डीएसपी ने की जांच, साला‐बहनोई पर केस दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Nov 2021 1:23 PM

विज्ञापन

Bihar News धरम सिंह गंभीर रुप से घायल होने की वजह से मौके से भाग नहीं सका पर साला मौके का फायदा उठा कर घटनास्थल से फरार हो गया. मामले में पुलिस अब फरार धरम सिंह की तलाश में इलाके में छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

भागलपुर के जगदीशपुर थाना के सैदपुर गांव में रविवार को हुए बम विस्फोट मामले में􀂊 तातारपुर थानों का रहने वाला धरम सिंह नामक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया था. शक्ति शाली बम होने की बात सामने आने के बाद सोमवार को डीएसपी विधि व्यवस्था डॉ. गौरव कुमार घटनास्थल की जांच को पहुंचे. जांच के दौरान लोग से ली गयी. जानकारी और घायल से की गयी पूछताछ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली है कि सैदपुर में रहने वाला धरम सिंह का साला ने ही धरम को फोन कर बुलाया था.

साला के पास पहुंचने के बाद वे लोग एक घर की छत पर बैठ कर बम बना रहे थे. इसी दौरान अचानक बम विस्फोट हो गया. धरम सिंह गंभीर रुप से घायल होने की वजह से मौके से भाग नहीं सका पर साला मौके का फायदा उठा कर घटनास्थल से फरार हो गया. मामले में पुलिस अब फरार धरम सिंह की तलाश में इलाके में छापेमारी कर रही है.

जगदीशपुर पहुंचे डीएसपी विधि व्यवस्था ने मामले में थाना पुलिस के बयान पर धरम सिंह और उसके साला के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का भी निर्देश दिया गया है. बता दें कि धरम सिंह शहर के विरुद्ध बम बनाने के कई मामले की जानकारी पुलिस को मिली है. जिसके बाद से पुलिस धरम सिंह के आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच करने में जुट गयी है.

Also Read: Bihar News: नौकरानी से दुष्कर्म व गर्भ पात मामले में आजीवन कारावास, आठ साल पहले हुई थी घटना

भागलपुर के डीएसपी डॉ गौरव कुमार ने कहा कि घटनास्थल की जांच और घायल अभियुक्त से मिली जानकारी के अनुसार घायल के साला ने धरम सिंह को बम बनाने के लिये बुलाया था. मामले में पुलिस अपने बयान पर घायल और उसके साला पर केस दर्ज कर लिया है. मामले में􀁯 दोनों की संलिप्तता की पुष्टि हुई है. साला की तलाश में छापेमारी की जा रही है. घायल के􀁩 आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन